Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Union Budget : दिल्ली मेट्रो भरेगी रफ्तार तो सुधरेगी दिल्ली की पेयजल आपूर्ति


नई दिल्ली, । राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो और रैपिड रेल परियोजनाओं का काम अब और रफ्तार पकड़ेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में उल्लेखनीय बजट का आवंटन किया है। साथ ही दिल्ली की पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बजट आवंटित किया गया है। बजट में देश भर की मेट्रो परियोजनाओं के लिए कुल 19,130 करोड़ का प्रविधान किया गया है। मौजूदा समय में दिल्ली में चौथे चरण के तीन कारिडोर का निर्माण चल रहा है। इन परियोजनाओं में अब बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। साथ ही इस चरण के तीन लंबित कारिडोर को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। चंद्रावल जल शोधन संयंत्र के निर्माणाधीन नए संयंत्र के दूसरे चरण के लिए 200 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है। इससे मध्य दिल्ली, लुटियंसा जोन और पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।

प्रगति मैदान की नवीनीकरण परियोजना के लिए भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) को 468 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (डीयूएसी) को साढ़े चार करोड़ और एनसीआर प्ला¨नग बोर्ड को 55.10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था को तवज्जो देते हुए दिल्ली पुलिस का बजट भी खासतौर पर बढ़ाया गया है। अबकी बार दिल्ली पुलिस को 10,355.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 8,654.26 करोड़ थी। यानी इसमें 1,701.03 करोड़ का इजाफा किया गया है।एम्स के साथ-साथ अन्य केंद्रीय अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। चार प्रमुख चिकित्सा संस्थानों सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज से जुड़े अस्पतालों को 7860.24 करोड़ का बजट मिला है। एम्स के हिस्से में 4190 करोड़ रुपये आए हैं। पिछली बार इन संस्थानों को 7047 करोड़ रुपया मिला थ जबकि इस बार 813.24 करोड़ रुपये का बजट अधिक मिला है।