Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : ओलंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह यूपी की इस हॉट सीट से लड़ेंगे चुनाव


मथुरा : फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के मुकाबले कांग्रेस दमदार चेहरे के रूप में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह पर दांव लगाएगी। केंद्रीय चुनाव कमेटी ने विजेंदर सिंह का मथुरा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम लगभग तय कर लिया है। आज देर रात तक इसकी घोषणा हो सकती है।

 

भाजपा से तीसरी बार मैदान में हेमा मालिनी

भाजपा ने तीसरी बार मथुरा से हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से ये सीट कांग्रेस के खाते में आई है। ऐसे में कांग्रेस हेमा मालिनी के मुकाबले भी स्टार उतारने की तैयारी में है। मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम लगभग तय कर दिया गया है।

विजेंदर भी मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। शनिवार को उन्हें कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी भी मिल गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि विजेंदर सिंह का नाम मथुरा से प्रत्याशी के रूप में तय कर दिया गया है। शनिवार रात या फिर रविवार को उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी।