Latest News मनोरंजन

ऋचा चड्डा अली फजल से करेंगी सितंबर में शादी, होंगे 2 बड़े रिसेप्शन


नई दिल्ली, l Richa Chadha Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा अली फजल से सितंबर 2022 में शादी करने वाली हैंl इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैंl ऋचा चड्ढा और अली फजल की दोस्ती पहली बार सन 2012 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थीl इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीl

अली फजल और ऋचा चड्ढा सितंबर 2022 में शादी करने वाले हैं

7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली फजल ने ऋचा चड्ढा को 2019 में प्रपोज किया और अब 2022 में दोनों शादी करने वाले हैंl हालांकि पहले वे 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण उन्होंने इसे टाल दिया थाl अब खबर आई है कि दोनों इस वर्ष सितंबर के अंत में शादी कर लेंगेl दो बड़े रिसेप्शनों का आयोजन मुंबई और दिल्ली में किया जाएगाl

ऋचा चड्डा ने शादी की डेट आगे बढ़ने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी

इसके पहले ऋचा चड्डा ने शादी की डेट आगे बढ़ने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थीl उन्होंने कहा था, ‘जब भी हम शादी के बारे में सोचते, कोरोना का एक नया वैरियंट आ जाता थाl हमने 2020 में कई चीजों को बुक कर लिया था लेकिन तभी पहली लहर आईl इसके बाद लॉकडाउन हुआ और फिर सब चीज रुक गईl पिछले वर्ष फरवरी में हमने फिर शादी की बात शुरू की और दूसरी लहर आ गई जोकि बहुत दुख की बात हैl’

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 5 वर्षों तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा था

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 5 वर्षों तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा थाl हालांकि अब दोनों ने इसे सार्वजनिक कर दिया है और जल्द शादी करने वाले हैंl