Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP के गैंगस्टर मुख्तार को रखा जाएगा ‘तन्हाई जेल’ में,


लखनऊ: गैंगस्टर विधायक मुख्तार अहमद अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से 14 घंटे के सफर के बाद यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां मुख्तार अंसारी को बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। फिलहाल उन्हें बैरक नंबर 16 में रखा गया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्हें 15 में शिफ्ट किया जाएगा।

बांदा जेल के बैरक नंबर 15 को ‘तन्हाई जेल’ भी कहा जाता है। यहां जो बंद रहता है उसके साथ किसी अन्य कैदी को नहीं रखा जाता है। इस बेरक में सीसीटीवी है जो बंदी पर लगातार नजर बनाए रखता है। यहां रहने वाला कैदी तन्हाई में रहने को मजबूर रहता है। वर्ष 1860 में ब्रिटिश हुकूमत के समय में इस जेल का निर्माण हुआ था। बताया जा रहा है कि इस बैरक में रहने वाले किसी भी कैदी को VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाता है। वो आम कैदी की तरह बेहद तन्हाई में रहने को मजबूर होता है।

इससे पहले भी इसी बैरक में थे मुख्तार:

पंजाब के रोपड़ जेल में शिफ्ट होने से पहले मुख्तार अहमद अंसारी इसी बैरक में बंद था। बुधवार को तड़के जब वे पहुंचा तो डॉक्टरों ने चेकअप किया। मुख्तार पूरी तरह फिट पाया गया। वो रोपड़ जेल से तो ह्वील चेयर पर निकला था पर बांदा के बैरक नंबर 16 में अपने पैरों पर चलकर गया।

150 पुलिसकर्मियों का काफिला मुख्तार को लेकर आया:

पंजाब के रोपड़ जेल से मुख्तार को 10 गाड़ियों और एक एंबुलेंस के साथ 150 पुलिसकर्मियों के काफिले के बीच रवाना किया गया। यूपी पुलिस का ये काफिला पंजाब से यह काफिला पटियाला रोड होते हुए शाम चार बजे हरियाणा के करनाल पहुंचा। काफिले ने हरियाणा-यूपी में कुंडली बॉर्डर से एंट्री ली और इसके बाद नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर देहात, हमीरपुर होते हुए सुबह 4.34 बजे बांदा जेल पहुंचा।