Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UP: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर को लेकर किया ये बड़ा ऐलान


  1. लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत बुधवार को बड़ी खबर समने आई है। जिस ओम प्रकाश राजभर को भाजपा के साथ जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे उन्होंने सपा से दोस्ती कर ली है। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर अपना थर्ड मोर्चा बनाकर यूपी चुनाव में उतरने का दावा कर रहे थे जिसमें उनके साथ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव समेत कई छोड़ी पार्टियां शामिल हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। ओम प्रकाश राजभर के सपा शामिल होने की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्विट कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में बात करेंगे।