News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP: वो जो कुछ भी हैं, अपने बाप की वजह से हैं Kannauj से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का अखिलेश पर पलटवार


कन्नौज: हमारा उनका कोई स्टैंडर्ड नहीं है। वह अपने बाप की वजह हैं और हम आपकी वजह से हैं। अखिलेश अगर मुलायम सिंह के पुत्र न होते तो आज अखिलेश कहां होते शायद उन्हें ज्ञान भी नहीं है। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने सुब्रत के लिए कहा था कि उनका कोई स्टैंडर्ड नहीं है।

शुक्रवार को बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित स्व. ओमप्रकाश पाठक की पुण्य स्मृति में समरसता सेवा दिवस पर जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, कुछ दिन पहले कन्नौज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आए थे। एक सवाल पर उन्होंने हमारे बारे में कहा था कि मेरा कोई स्टैंडर्ड नहीं है। अब उनसे हम का कहें। हमारी उनसे बात तो हाेती नहीं है। मीडिया के जरिये उनसे यह बात पहुंचाना चाहते हैं।

अगर वो मुलायम सिंह के पुत्र न होते तो आज कहां होते…!

सांसद बोले हमारा उनका कोई स्टैंडर्ड नहीं है। वो जो कुछ भी हैं, अपने बाप की वजह से हैं और हम जो कुछ भी हैं। केवल आप की वजह से हैं। अगर वो मुलायम सिंह के पुत्र न होते तो आज अखिलेश यादव कहां होते शायद उन्हें ज्ञान भी नहीं है।

कुछ दिन पहले अखिलेश ने कहा था, ‘उनका कोई स्टैंडर्ड नहीं है’

बता दें कि कुछ दिन पहले अखिलेश यादव कन्नौज आए थे, जहां सांसद के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा था कि उनका कोई स्टैंडर्ड नहीं है।