Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय

UP: संगम में विसर्जित हुईं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की मां की अस्थियां, राज परिवार के करीबी ने पूरा कराया अनुष्‍ठान


प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया की अस्थियां शुक्रवार को संगम में विसर्जित कर दी गईं। अस्थियों को लेकर राणा कारण सिंह, सरदार संग्राम सिंह, प्रभात शर्मा, इंद्रजीत सिंदे आए थे। ये सभी राज परिवार के करीबी हैं।

 

सरदार संग्राम सिंह सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के सचिव हैं। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार निधान के दस दिन बाद अस्थियों को संगम में विसर्जित किया जाता है। उसी के अनुसार वे सभी अस्थियों को लेकर आए हैं।

 

बताया कि सुबह करीब दस बजे वे रामबाग स्थित ग्वालियर कोठी पहुंचे। वहां करीब एक घंटे तक अस्थि कलश को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद संगम में उसे प्रवाहित करने की प्रक्रिया विधि विधान से पूजन कर पूरी की गई। संगम तट पर पं. श्याम जी तिवारी ने पूजन आदि की प्रक्रिया पूरी कराई।