Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UP Election : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के साथ प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में अन्य नेता


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दस फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सभी दल के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान में लगे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बड़ी चुनावी रैलियों पर 11 फरवरी तक प्रतिबंध के बाद घर-घर जनसंपर्क के साथ छोटी सभाओं पर सभी का जोर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क के साथ छोटी चुनावी सभाएं करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी भी सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क तथा सभाएं करेंगे। प्रियंका गांधी भी प्रचार के मोर्चे पर डटी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ और गाजियाबाद में प्रचार का कार्यक्रम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम विलंबित भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर 12 बजे मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली जाएंगे और यहां भी प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आज के अंतिम कार्यक्रम में वह गाजियाबाद के मोदीनगर मेें प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।