News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP Election : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 91 प्रत्याशियों की एक और सूची,


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय से जारी की गई इस तीसरी सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम हैं।

भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। अभी भी लखनऊ की कई सीट पर पेंच हैं। इसके साथ ही उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष पंडित हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय है। दीक्षित उन्नाव की भगवंतनगर से विधायक हैं। वह नौवीं से लेकर 12वीं विधानसभा के गठन में लगातार चुनाव जीते, इसके बाद उनको 2017 में सफलता मिली।

प्रदेश में अभी भाजपा को सहयोगी दलों को भी कई सीट देनी है। प्रदेश में भाजपा की कई जिलों में लगभग एक-दो सीटों पर सस्पेंस बना है। इनमें मऊ व आजमगढ़ से लेकर बलिया तक कई सीट हैं। समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। सिंधुजा मिश्रा यहां पर राजा भैया को चुनौती देंगी। पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच के बहराइच सदर से प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से प्रत्याशी घोषित किया है। सुल्तानपुर की कादीपुर सुरक्षित सीट से भाजपा ने पुराने चेहरे को तरजीह दी है। यहां से विधायक राजेश गौतम इस बार भी उम्मीदवार हैं।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से कटा बैजनाथ रावत का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर दिनेश रावत को उतारा है। इसके साथ ही तीन लोगों को दोबारा मौका मिला है। पार्टी ने बाराबंकी सदर और हैदरगढ़ से नया प्रत्याशी उतारा है। रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद से सतीश शर्मा, सदर से अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ से दिनेश रावत और जैदपुर से अमरीश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

मंत्रियों के टिकट बरकरार

मंत्री सुरेश पासी को सुल्तानपुर के जगदीशपुर।

मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को प्रतापगढ़ से पट्टी।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रयागराज के इलाहाबाद पश्चिम।

मंत्री नंद गोपाल नंदी को प्रयागराज के इलाहाबाद दक्षिण।

मंत्री रमापति शास्त्री को गोंडा के मनकापुर।

मंत्री जय प्रताप सिंह को सिद्धार्थनगर के बांसी।

मंत्री सतीश द्विवेदी को सिद्धार्थनगर इटवा।

मंत्री जयप्रकाश निषाद को देवरिया के रुद्रपुर।

ïमंत्री सूर्य प्रताप शाही को देवरिया के पथरदेवा।

मंत्री उपेंद्र तिवारी को बलिया के फेफना।

भाजपा से इनको मिले टिकट

मोहनगर (अजा) से मंजू सरोज

बेल्थरा रोड (अजा) से छट्टू राम

रसड़ा से बब्बन राजभर

सिकंदरपुर से संदय यादव

फेफना से उपेन्द्र तिवारी

बदलापुर से रमेश चंद्र मिश्रा

जौनपुर से गिरीश चंद्र यादव

जफराबाद से डा हरेन्द्र प्रसाद सिंह

केराकत (अजा) से दिनेश चौधरी

जमुनिया से सुनीता परीक्षित सिंह।