Latest News उत्तर प्रदेश मनोरंजन राष्ट्रीय लखनऊ

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ के सपोर्ट में आईं कंगना रनोट,


नई दिल्ली, । इन दिनों उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रोमोशन कर रही हैं। वहीं कई राजनेता और उनकी पार्टियों को देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों का सपोर्ट मिल रहा है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ गरीबों के लिए बड़ी बात की है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपोर्ट किया है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए देश के सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ का खुलकर सपोर्ट किया है।

कंगना रनोट ने पोस्ट में लिखा, ‘गरीबों का सच हुआ सपना, लाखों लोगों को घर मिला अपना। आपको एक वोट गरीब और जरूरतमंद लोगों को जीवन संवार सकता है क्योंकि योगी जीतेगा तो यूपी जीतेगा।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।