Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UPMSP ने जारी किया 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले अपडेट 55 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार


55 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार। नतीजे इसी माह। UPMSP ने जारी किया यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से पहले ये महत्वपूर्ण अपडेट। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट (UP Board High School Inter Result 2024 Live Updates) तैयार किया जा रहा है, जो रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर जारी होगा।

5 Apr 202412:44:40 PM

UP Board Result 2024 Date Live: 55 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 55 लाख स्टूडेंट्स को परीक्षाफल का इंतजार है।

5 Apr 202412:01:04 PM

UP Board Result 2024 Live: इस बार फिर बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा इस साल 25 अप्रैल से पहले कर देगा, जो कि अब तक सबसे पहले घोषित किया गया परीक्षाफल होगा। बता दें कि पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम घोषित कर बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया था।

5 Apr 202411:17:07 AM

UPMSP Result 2024 Live: 12 दिन में परीक्षा और 12 दिन में मूल्यांकन

यूपी बोर्ड ने इस साल हाई स्कूल तथा इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 दिन में किया था और इसके बाद कॉपियों की जांच का काम भी 12 दिनों में पूरा कर लिया।

5 Apr 202410:45:01 AM

UP Board Result 2024 Date Live: नतीजे इसी माह

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा इसी माह के दौरान करेगा। बोर्ड की तैयारियों के मद्देनजर उम्मीद की जा रही है कि इस बार परीक्षाफल 18 से 23 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।

5 Apr 20249:50:52 AM

UPMSP Result 10th, 12th 2024 Live: साइबर ठगों का फोन आने पर करें यह काम

UPMSP ने अपने नोटिस में कहा कि यदि किसी छात्र या छात्रा को नंबर बढ़वाने के लिए कॉल आता है तो अपने जनपद के जिला विद्यालय अधिकारी में इस सूचना दे सकता है।

5 Apr 20249:21:34 AM

UPMSP Result 2024 Live: न पड़ें नंबर बढ़वाने के फेर में

UPMSP ने 4 अप्रैल को जारी अपने नोटिस में स्टूडेंट्स को सचेत किया है कि वे किसी भी प्रकार साइबर ठगी से बचें और नंबर बढ़वाने के फर्जी दावों के चक्कर में न पड़ें।

5 Apr 20248:39:05 AM

UP Board 10th, 12th Result 2024 Live: बोर्ड सचिव ने दी जानकारी

UPMSP सचिव ने हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल के पहले साइबर ठगों के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को सचेत किया।

5 Apr 20248:03:30 AM

UP Board Result 2024 Live: बड़ी खबर, UPMSP ने जारी किया रिजल्ट से पहले ये अपडेट

UPMSP सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच कई साइबर ठगों द्वारा विद्यार्थियों से संपर्क करके उनके नंबर बढ़ाने का झांसा देते हुए धनराशि की मांग कर रहे हैं। ऐसे सामने आए मामलों पर बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

5 Apr 20247:31:21 AM

UPMSP 10th, 12th Result 2024 Date Live: इन तारीखों के बीच परिणाम संभव

UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा इसी माह के दौरान करने जा रहा है। परिषद की तैयारियों के मद्देनजर उम्मीद की जा रही है कि नतीजे 18 से 23 अप्रैल के बीच घोषित किए जा सकते हैं।

4 Apr 20244:29:09 PM

UP Board 10th, 12th Result 2024 Date Live: क्या अगले सप्ताह जारी होगा परिणाम?

यूपी बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि UPMSP हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह के अंत तक कर सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को आधिकारिक अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट, upmsp.edu.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

4 Apr 20244:09:48 PM

UPMSP Result 2024 Date Live: पिछले वर्ष से पहले आएंगे परिणाम

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 25 अप्रैल को की गई थी। इस साल UPMSP की तैयारियों के मद्देनजर परिणाम और पहले जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

4 Apr 20243:34:58 PM

UP Board Result Date 2024 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प

जिन छात्र-छात्राओं को अधिकतम 2 विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, वे UPMSP द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

4 Apr 20243:34:57 PM

UP Board Result Date 2024 Live: कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प

जिन छात्र-छात्राओं को अधिकतम 2 विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, वे UPMSP द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

4 Apr 20243:00:59 PM

UP Board Class 10, 12 Resuts 2024 Live: कम मार्क्स आने पर करा सकेंगे स्क्रूटिनी

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट में यदि छात्र-छात्रा को उसकी उम्मीद से कम प्राप्तांक मिलते हैं, तो वे अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे।

4 Apr 20242:24:47 PM

UP Board Toppers 2024 Live: पिछले वर्ष ये थे टॉपर

यूपी बोर्ड की पिछले वर्ष की हाई स्कूल परीक्षाओं में प्रियांशी सोनी (98.33 फीसदी अंक) तथा इंटर में शुभ चोपड़ा (97.8 फीसदी अंक) ने टॉप किया था।

4 Apr 20241:50:10 PM

UP Board 10th Result 2024 Live: पिछले वर्ष बढ़ा था हाई स्कूल का पास प्रतिशत

इसी प्रकार, बात करें हाई स्कूल की तो वर्ष 2023 में कक्षा 10 परीक्षाफल 89.78 फीसदी था, जो कि 2022 के 88.18 फीसदी से कही बेहतर था।

4 Apr 202412:48:49 PM

UP Board 12th Result 2024 Date Live: पिछले वर्ष घटा था इंटर का पास प्रतिशत

पिछले वर्ष यानी 2023 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल साल 2022 की तुलना कम रहा था। जहां 2022 में 85.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे तो वहीं 2023 में 75.52 फीसदी ही छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

4 Apr 202412:32:42 PM

UP Board UPMSP Result 2024 Live: वेबसाइट के अलावा ये हैं नतीजे देखने के विकल्प

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को स्टूडेंट्स UPMSP के रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल SMS और भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल या मोबाइल ऐप्प से भी देख सकेंगे।

4 Apr 202412:02:55 PM

UP Board Exam Result 2024 Live: 9 मार्च तक हुई थीं परीक्षाएं

UPMSP ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया था।

4 Apr 202411:24:16 AM

UPMSP 10th, 12th Result 2024 Live: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा अपडेट

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 व अन्य अपडेट्स को इन वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा:-

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in

4 Apr 202410:59:14 AM

UP Board Result 10th, 12th 2024 Live: हाई स्कूल के 29 लाख और इंटर के 25 लाख स्टूडेंट्स

यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार हाई स्कूल के 29 लाख और इंटर के 25 लाख स्टूडेंट्स को है। इस बार की परीक्षाओं में 55 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

4 Apr 202410:11:53 AM

UPMSP UP Board Result 2024 Live: 2.85 करोड़ कॉपियों की हुई जांच

UPMSP द्वारा हाई स्कूल तथा इंटर के 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की कुल 2.85 करोड़ कॉपियों की जांच का काम 12 दिन में पूरा कर लिया गया।

4 Apr 20249:41:44 AM

UP Board Result 2024 Date Live; रिजल्ट तैयार करने में लगेगा इतना समय

पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो मूल्यांकन कार्य पूरा होने के 3 सप्ताह के भीतर UPMSP द्वारा हाई स्कूल व इंटर परीक्षाफल की घोषणा की जाती है।

4 Apr 20249:06:41 AM

UP Board Class 10, 12 Result 2024 Live: इन स्टेप में कर पाएंगे चेक

4 Apr 20248:33:32 AM

UPMSP Class 10, 12 Result 2024 Live: पिछले वर्ष से पहले आएंगे नतीजे

4 Apr 20248:13:21 AM

UPMSP 10th 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड इस बार फिर बनाएगा रिकॉर्ड

4 Apr 20248:05:17 AM

UP Board 10th 12th Result 2024 Live: समय से पहले पूरी हुई कॉपियों की जांच