Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand : आम जनता के सुझाव भी होंगे भाजपा के घोषणा पत्र में,


देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा ने अब अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) के लिए कसरत शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से गठित समिति तो इसमें जुटी ही है, संकल्प पत्र के लिए आमजन से भी सुझाव लिए जाएंगे। इस कड़ी में भाजपा इसी सप्ताह प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प रथ भेजने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रथ में एक पेटिका रखी जाएगी, जिसमें आमजन के सुझाव संकलित किए जाएंगे। फिर इन सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प यात्रा निकालने जा रही है, जो इसी सप्ताह से प्रारंभ होगी। संकल्प यात्रा के लिए विधायकों को संयोजक और विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों को सह संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसकी मानीटङ्क्षरग के लिए प्रदेश स्तर पर भी टीम गठित की गई है।