News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर


देहरादून। उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री के नाम पर लग जाएगी मुहर 

उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे

नाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक

दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के बीच नए मुख्‍यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी।