Latest News उत्तराखण्ड

Uttarakhand : धामी ने कोरोना से थमे विकास को दी गति, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रस्तुत किया 65571.49 करोड़ का बजट


देहरादून : Uttarakhand Assembly Budget Session: उत्तराखंड में कोरोना से लगातार दो वर्षों तक जूझने से धीमी पड़ी विकास कार्यों की गति अब तीसरे वर्ष में गति पकड़ेगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट में नई योजनाओं की झड़ी लगाने के बजाय बीते वर्षों से चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

इस वर्ष 524 किमी लंबाई के मार्गों का नवनिर्माण, 1680 किमी लंबाई के मार्गों का पुनर्निर्माण और 36 सेतुओं का निर्माण किया जाएगा। 10 वर्ष से पुरानी और जीर्ण-शीर्ण 2288 किमी सड़कों की दशा सुधारी जाएगी।

 

विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने 65571.49 करोड़ का कर मुक्त बजट पेश किया। बजट में खेती, किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 311.76 करोड़ की बड़ी राशि पलायन रोकने में गेमचेंजर की भूमिका निभा सकती है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का वरीयता देते हुए ई-गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शिता पर जोर दिया है।