News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarakhand : भारत के अंतिम गांव माणा के ग्रामीणों का इतंजार खत्‍म, पहुंचे पीएम


देहरादून : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

PM Modi Uttarakhand Visit Live Updates :

  • 12:47 PM, 21 Oct 2022

    रिवरफ्रंट के कार्यों का निरीक्षण

    बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रिवरफ्रंट के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी साथ में रहें।

  • 12:26 PM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचेंगे माणा गांव

    देश के अंतिम गांंव माणा के ग्रामीणों का इतंजार खत्‍म होने वाला है। बस कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी माणा गांव पहुंचने वाले हैं।

  • 12:14 PM, 21 Oct 2022

    बदरीनाथ मास्‍टर प्‍लान के कार्यों का जायजा लिया

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूजा के बाद बदरीनाथ मास्‍टर प्‍लान के कार्यों का जायजा लिया।

  • 12:10 PM, 21 Oct 2022

    बदरीनाथ में पूजा सम्‍पन्‍न

    बदरीनाथ में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी धाम से बाहर आए और जनता का अभिवादन किया। इसके बाद वह माणा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 11:44 AM, 21 Oct 2022

    नरेन्‍द्र मोदी भगवान बदरीश की भक्ति में लीन

    नरेन्‍द्र मोदी भगवान बदरीश की भक्ति में लीन

    भगवान केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान बदरीश की भक्ति में लीन हो गए। मंत्र उच्‍चारण के बीच उन्‍होंने विधिविधान से पूजा अर्चना की और देश की सम्‍पन्‍नता की आशीर्वाद मांगा।

  • 11:32 AM, 21 Oct 2022

    बदरीनाथ में प्रधानमंत्री करेंगे रात्रि विश्राम

    बदरीनाथ में प्रधानमंत्री करेंगे रात्रि विश्राम

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार की सुबह मोदी यहां से देहरादून के लिए रवाना होंगे। उसके बाद जौलीग्रांट से दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

  • 11:06 AM, 21 Oct 2022

    तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया

    तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया

    प्रधानमंत्री के विशेष विमान के उतरने से पहले ही तीर्थयात्रियों को देवदर्शनी में रोका गया है। आम लोगों को अपने साथ सिर्फ मोबाइल फोन लाने की अनुमति है। कैरी और हैंड बैग सहित अन्य किसी तरह की सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

  • 10:57 AM, 21 Oct 2022

    बदरीनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बदरीनाथ पहुंच गए हैं। यहां वह आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करेंगे। बात दें कि प्रधानमंत्री दूसरी बार बदरीनाथ पहुंचे हैं।

  • 10:22 AM, 21 Oct 2022

    अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को ध्‍यान में रखते हुए बदरीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वह देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा और संवाद करेंगे। भोटिया जनजाति के लोग स्वागत गान गाएंगे, वहीं पौंणा नृत्य की भी प्रस्तुति दी जाएगी।

  • 09:52 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ से बदरीनाथ के लिए हुए रवाना

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। यहां वह पूजा अर्चना करेंगे और देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 09:27 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ निर्माण कायों का निरीक्षण किया

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केदारनाथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि 2013 की आपदा के बाद धाम में पुर्ननिर्माण कार्य किया जा रहा है। यह पुर्ननिर्माण कार्य प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्‍ट में शामिल है।

     

  • 09:14 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ रोपवे का किया शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दौरान धाम में मौजूद जनता का अभिवादन किया। पीएम ने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास भी किया। यहां से वह आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के लिए रवाना हो गए।

  • 09:05 AM, 21 Oct 2022

    नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पूजा अर्चना कर मंदिर से बाहर आए। यहां उन्‍होंने भगवान नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की।

  • 09:01 AM, 21 Oct 2022

    हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए पीएम

    आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए। जो वहां की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया गया है। यह वस्‍त्र प्रधानमंत्री को भेंट किया गया है।

  • 08:54 AM, 21 Oct 2022

    ये लोग केदारनाथ धाम में मौजूद

    इस अवसर पर केदारनाथ धाम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ पोस्त , लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।

  • 08:40 AM, 21 Oct 2022

    भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे प्रधनमंत्री

    मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भगवान भोले के सामने शाीश झुकाया और गर्भगृह में चले गए। यहां वह भगवान केदार का रुद्राभिषेक करेंगे।

  • 08:37 AM, 21 Oct 2022

    पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए पीएम

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एटीबी वाहन में बैठकर हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके साथ मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहाड़ी टोपी और खास तरह की सफेद पोशाक में नजर आए।

  • 08:11 AM, 21 Oct 2022

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद हैं। वह कुछ देर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। इसे देखते हुए मंदिर परिसर को खाली करवा दिया गया है।

    केदारनाथ में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर वीवीआइपी हैलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी स्वागत किया।

  • 08:01 AM, 21 Oct 2022

    शनिवार सुबह दिल्‍ली रवाना होंगे प्रधानमंत्री

    दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। शनिवार सुबह 7.25 बजे वह बदरीनाथ से देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • 07:54 AM, 21 Oct 2022

    हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे PM

    दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री माणा गांव पहुंचकर 1000 करोड़ लागत की दो सड़क परियोजनाओं माणा-माणापास व जोशीमठ-मलारी और 1163 करोड़ लागत से प्रस्तावित हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। माणा में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  • 07:26 AM, 21 Oct 2022

    हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। बाबा केदार के दर्शन कर केदारनाथ रोपवे योजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रमिकों से बातचीत भी करेंगे।

  • 07:16 AM, 21 Oct 2022

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर में वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना होंगे।

     

  • 07:15 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ में रुद्राभिषेक, बदरीनाथ में वेद पाठ करेंगे प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक करेंगे, जबकि बदरीनाथ धाम में वेद पाठ में शामिल होंगे। इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ धाम में रावल भीमाशंकर लिंग के नेतृत्व में वेदपाठी व पुजारियों की टीम को पूजा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • 07:09 AM, 21 Oct 2022

    देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। उनके स्‍वागत के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित सभी वीवीआइपी पहुंचे हुए हैं।

  • 07:08 AM, 21 Oct 2022

    आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे पीएम

    केदारनाथ में प्रधानमंत्री आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। सुबह 9.25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रधानमंत्री करेंगे।

  • 06:54 AM, 21 Oct 2022

    कुछ देर में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अब कुछ ही देर में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित उत्‍तराखंड के अन्‍य  मंत्री व भाजपा नेता मौजूद हैं।

  • 06:44 AM, 21 Oct 2022

    यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    यह है पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    21 अक्‍टूबर 2022 (शुक्रवार)

    • 05:45 सुबह—-पीएम हाउस से निकलेंगे।
    • 06:00 —-दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
    • 06:05—–दिल्‍ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए भरेंगे उड़ान।
    • 06:55—-देहरादून एयरपोर्ट पर करेंगे लैंड।
    • 07:55—- केदारनाथ हेलीपेड पर लैंड करेंगे।
    • 07:55 से 08:10 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
    • 08:15 —- केदारनाथ हेलीपेड से मंदिर के लिए निकलेंगे।
    • 08:30 —- केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
    • 08:30 से 09:00 —- केदारनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन।
    • 9:00 से 09:05 —- केदारनाथ रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
    • 09:05 —-केदारनाथ मंदिर से समाधि स्थली के लिए होंगे रवाना।
    • 09:10 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचेंगे पीएम मोदी।
    • 09:10 से 09:15 तक आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली में बिताएंगे कुछ समय ।
    • 09:15 —-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली से निकलेंगे पीएम मोदी।
    • 09:25 —-मंदाकिनी आस्थापथ पर वाटर एटीएम
    • 09:25 से 09:45 तक मंदाकिनी आस्थापथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से बात करेंगे।
    • 09:45 से 10:00 —- सरस्वती आस्थापथ के निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण।
    • 10:00 —-सरस्वती आस्थापथ से निकलेंगे।
    • 10:05 —-केदारनाथ हेलीपैड सेफ हाउस पर पहुंचेंगे।
    • 10:05 से 10:20 —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
    • 10:20 —-सेफ हाउस से केदारनाथ हेलीपैड के लिए निकलेंगे।
    • 10:25 केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे।
    • 10:30— एमआइ-17 हेलीकॉप्‍टर से भरेंगे उड़ान।
    • 11:20—- बदरीनाथ हेलीपैड पर पहुंचेगे पीएम मोदी।
    • 11:25—बदरीनाथ हेलीपैड से जाएंगे बदरीनाथ मंदिर।
    • 11:30-बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
    • 11:30 से 12:00 भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा
    • 12:00 दोहपर) मंदिर से निकलेंगे बाहर।
    • 12:05 पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
    • 12:05 से 12:15 रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।
    • 12:20 साकेत चौक से निकलेंगे।
    • 12:30 माण गांव में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग।
    • 12:30 से 01:45 तक सड़क और रोपवे परियोजना का करेंगे शिलान्यास।
    • 01:50 माणा में आयोजित कार्यक्रम से होंगे रवाना।
    • 02:00 अराइवल प्लाजा पहुंचेंगे।
    • 02:00 से 02: 25 अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण।
    • 02:30 अराइवल प्लाजा से होंगे रवाना।
    • 02:40 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
    • 02:40 से 04:55 रिजर्व्ड (सेफ हाउस)
    • 04:55 गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ से निकलेंगे।
    • 05:00 —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम स्‍थल पहुंचेंगे।
    • 05:00 से 05:40 तक —- बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण में होंगे शामिल।
    • 05:45 : —- कार्यक्रम स्‍थल से होंगे रवाना।
    • 05:50 —-गेस्‍ट हाउस बदरीनाथ में पहुंचेंगे।
    • 05:50 से आगे —- रिजर्व्ड (सेफ हाउस) )
  • 06:40 AM, 21 Oct 2022

    बदरीनाथ ड्यूटी पर गए एसडीएम की तबीयत अचानक बिगड़ी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के सिलसिले में बदरीनाथ ड्यूटी पर गए उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। हेलीकाप्टर से उन्हें उपचार के लिए देहरादून स्थित आवास भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

    उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ड्यूटी के लिए श्रीनगर से 17 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे। रात में उन्हें ठंड लगने और थोड़ा बुखार की शिकायत हुई। उपजिलाधिकारी 18 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में ड्यूटी पर रहे, लेकिन 19 अक्टूबर को सुबह उनकी तबीयत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई।

    हेलीकाप्टर नहीं मिलने पर उन्हें कार से गौचर भेजा गया और उसके बाद हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाया गया, जहां आवास पर ही उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उपजिलाधिकारी की स्थिति अब पहले से बेहतर है।(जासं)

  • 06:31 AM, 21 Oct 2022

    सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    • प्रधानमंत्री सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे।
    • सुबह लगभग 8.30 बजे श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
    • सुबह लगभग नौ बजे मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
    • 1267 करोड़ की यह परियोजना 9.7 किमी लंबी होगी।
    • इससे पैदलयात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।
  • 06:14 AM, 21 Oct 2022

    सुबह लगभग सात बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री आज शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

  • 06:13 AM, 21 Oct 2022

    केदारनाथ का छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा

    प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे।

  • 06:13 AM, 21 Oct 2022

    सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ व बदरीनाथ धामों के दर्शन के बाद यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। वह देश के सीमांत गांव माणा में सभा को भी संबोधित करेंगे।