Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

Vaccinations in India: देश में 176.19 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, जानें पाजिटिविटी दर का हाल


नई दिल्ली, : Vaccinations in India, देश मे कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही देश में टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार देश में अब तक 176.19 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। साथ ही पिछले 24 घंटों में 33.84 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 33.84 लाख से अधिक खुराक लोगों को दी गई है, जिसके बाद भारत में COVID-19 टीकाकरण अभियान 176.19 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक (1,04,00,989) स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला टीका लगवाया है। जबकि, 99,57,566 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। इनमें दोनों डोज (40,92,955) लोगों को दी गई है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत (1,84,08,453) फ्रंट लाइन कर्मियों को पहली खुराक दी गई है। वहीं, (1,74,25,974) को दूसरी खुराक दी गई है।

15 से 60 साल के उम्र के इतने लोगों को लगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 15-18 वर्ष के आयु के (5,40,95,926) युवाओं को पहला टीका लगाया गया है। जबकि, (2,38,74,286) युवाओं को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 18-44 वर्ष के (55,08,71,373) लोगों को पहला टीका लगाया है और दूसरा टीका (43,87,03,109) लोगों को लगाया गया है। इसी तरह 45-59 वर्ष के आयु वर्ग के (20,21,21,033) ने पहली खुराक प्राप्त की है और (17,89,56,844) लोगों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 साल से अधिक उम्र के (12,62,84,159) लोगों को पहला टीका लगाया गया है, वहीं, (11,14,80,545) लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है।