Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Weather : जानिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बाकी हिस्सों में कब होगी बारिश,जारी हुआ अलर्ट


  • Weather Update मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के गिरावट की भविष्यवाणी की है।

 

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बढ़ते तापमान को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि लू की स्थिति इन अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहगी। 14 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलेगी। मध्य और आसपास के पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों से लू की स्थिति समाप्त हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के गिरावट की भविष्यवाणी की है।