Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव, इन राज्यों में बारिश के आसार


नई दिल्ली, । पिछले कुछ दिनों ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वालों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है और हल्की बारिश भी पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

 

बता दें कि उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, आज कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। कुछ राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश हो सकती है, जबकि असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने आज यहां बारिश की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।