Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Weather Update: बाढ़ ने किया ढाई लाख से ज्यादा लोगों को बेघर


  • मौसम का मिजाज अब बिगड़ता नजर आ रहा है, देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा होने लगी है, तो कहीं जन-धन की हानि हो रही है। मौसम विभाग देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के पूर्वानुमान के चलते अलर्ट जारी कर रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। चलिए देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल जानते हैं..

बंगाल- बाढ़ से सात लोगों की मौत

देश के कई हिस्से तेज बारिश के चलते बाढ़ को अंजाम दे रहे हैं पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसे ही हाल हैं। यहां बाढ़ के कहर ने कई जिंदगियां लील ली। पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित 6 जिलों में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर हैं और ढाई लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।

बिहार के 19 जिले में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत मंगलवार यानी आज के दिन बिहार के कई जिलों में वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, और पंश्चिम चंपारण जिलों में भारी बारिश होेने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

मानसून सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश राज्य में भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार राज्य में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मंगलवार 3 अगस्त यानी आज राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में जारी किया रेड अलर्ट

देश के कई हिस्से में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें बहुत भारी बारिश से काफी नुकसान की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की भी संभावना है।