Latest News खेल

WPL :ऑस्ट्रेलिया की Annabel Sutherland रहीं अब तक की सबसे महंगी प्लेयर वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 130 करोड़ में खरीदा


 WPL Auction : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को मुंबई में किया गया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित पांच फ्रेंचाइजी के कुल 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

उद्घाटन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। रिटेंशन और रिलीज सूची जारी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श कर खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

9 Dec 20234:20:30 PM

WPL Auction: अपर्णा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

सातवें सेट में अनकैप्ड विकेटकीपर में अपर्णा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा है। थेर्था सतीश (10 लाख), शिवली शिंदे (20 लाख), और उमा छेत्री (10 लाख) किसी भी फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने में असफल और अनसोल्ड रहीं।

9 Dec 20234:11:02 PM

WPL 2024 Auction Live: बड़ी कीमत में बिकी वृंदा

भारत की अनकैप्ड बल्लेबाज वृंदा दिनेश को यूपी वारियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा है। हालांकि श्रीलंका की स्पिनर इनोका राणावीरा और भारत की गौहर सुल्ताना अनसोल्ड रहे।

9 Dec 20234:04:48 PM

WPL 2024 Auction Live: इन गेंदबाजों को नहीं मिला खरीदार

भारत के तेज गेंदबाज सिमरन बहादुर और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमिलिया कॉनेल को कोई खरीदार नहीं मिला।

9 Dec 20234:02:09 PM

WPL Auction 2024: दिन की महंगी खरीदार में से एक बनी शबनीम इस्माइल

40 लाख के बेस प्राइस वाली दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह दिन की सबसे महंगी खरीदार में से एक बनी है। इंग्लैंड की केट क्रॉस को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है। एकता बिष्ट को आरसीबी ने 60 लाख में खरीदा है।

9 Dec 20233:54:41 PM

WPL Auction Live Updates: चौथे सेट में होंगी कैप्ड तेज गेंदबाज

अब तेज गेंदबाजों पर बोली लगाई जाएगी।

9 Dec 20233:52:05 PM

WPL 2024 Auction Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी रही सबसे महंगी

ऑस्ट्रेलिया की Phoebe Litchfield बिकने वाली पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जो अब तक की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। डब्ल्यूबीबीएल की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टु अनसोल्ड रहीं

9 Dec 20233:44:10 PM

WPL Auction 2024: ये विकेटकीपर रहीं अनसोल्ड

कैप्ड विकेटकीपरों की लिस्ट में पांच खिलाड़ी बेस हीथ, सुषमा वर्मा, एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट अनसोल्ड रहीं।

9 Dec 20233:39:48 PM

WPL Auction 2024 Live: विकेटकीपर की हो रही निलामी

तीसरे सेट में विकेटकीपर की निलामी हो रही है। Meghna Singh को गुजरात जाइंट्स ने 30 लाख में खरीदा है। वहीं, इंग्लैंड की इंग्लैंड की एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट के साथ भारत की नुजहत परवीन अनसोल्ड रहीं है।

9 Dec 20233:33:52 PM

WPL Auction Live Updates: नहीं मिला कोई खरीददार

भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी देविका वैद्य और एस मेघना को कोई खरीददार नहीं मिला। साथ ही  वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डींड्रा डॉटिन को भी कोई खरीदादर न मिलने के कारण यह सभी अनसोल्ड रह गईं। चमारी अट्टापट्टु को भी खरीददार नहीं मिल पाया है।

9 Dec 20233:29:07 PM

WPL Auction 2024 Live: 2 करोड़ अब तक की सबसे ऊंची बोली

30 लाख के बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अब तक की एक दिन की सबसे ऊंची बोली है. यह कितनी शानदार खरीदारी है I

9 Dec 20233:28:18 PM

WPL Auction 2024: 40 लाख में बिकी जॉर्जिया

दूसरे सेट में अब कैप्ड ऑलराउंडरों पर बोली लगाई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम को आरसीबी ने 40 लाख में खरीदा है।

9 Dec 20233:24:34 PM

WPL 2024 Auction Live Updates: 4 खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड

4 खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीददार, जिसमें भारती फुलमाली, मोना मेश्राम, प्रिया पुनिया और वेदा कृष्णमूर्ति जैसे बड़े नाम अनसोल्ड रह गए। उनके अलावा, पूनम राउत भी कोई खरीदार लाने में सफल नहीं रही।

9 Dec 20233:20:50 PM

WPL Auction 2024: 30 लाख में डेनिएल व्याट को यूपी ने खरीदा

इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनिएल व्याट को आधार मूल्य 30 लाख था,, जिसे यूपी वारियर्स ने खरीदा है।

9 Dec 20233:15:24 PM

WPL 2024 Auction: फोबे लीचफील्ड के लिए लग रही बोली

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज फोबे लीचफील्ड के लिए बोली लगाई जा रही है। गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स फोएबे की सेवाएं हासिल करने के लिए आगे आए हैं। 30 लाख के बेस राशी के बाद फीबी को कुल 1 करोड़ की बड़ी कीमत में गुजरात ने खरीदा है।

9 Dec 20233:07:37 PM

WPL 2024 Auction Live: बीसीसीआई अध्यक्ष फ्रेंचाइजियों का किया स्वागत

3 बजे ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने सभी फ्रेंचाइजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।

9 Dec 20232:54:21 PM

WPL 2024 Auction: चमारी अथापत्थु पर होंगी सबकी नजरें

चमारी अट्टापट्टु को WPL 2024 की नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर खरीदा जा सकता है। वे डब्ल्यूबीबीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर उभरी थी। इन पर कितना पैसा लगाया जाएगा देखना मजेदार होगा।

9 Dec 20232:39:58 PM

WPL 2024 Auction Live: तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिली जगह

दिल्ली कैपिटल्स ने तारा नॉरिस को अपनी टीम में जगह नहीं है। दरअसल हर टीम 5 विदेशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दे सकती है। तारा ने पहले सीजन के पांच मैचों में 7 विकेट लिए थे। इसलिए जानने मजेदार होगा कि ऑक्शन से पहले तारा को दिल्ली ने क्यों बाहर किया।

9 Dec 20232:05:36 PM

WPL 2024 Auction Live: ऑक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार टीमें

ऑक्शन के लिए टीमें पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही देर में पांच टीमों के लिए ऑक्शन शुरू होगा। सभी टीमों के खरीददार हॉल में पहुंच चुके हैं और कुछ समय में ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

9 Dec 20231:38:53 PM

WPL 2024 Auction Live Updates: किसे मिलेगी यूपी वॉरियर्स में जगह

यूपी वॉरियर्स के पास भी पांच स्लॉट खाली है, जिसके चलते किन खिलाड़ियों को इसमें जगह मिलेगी। टीम के पास 4 करोड़ का बजट है।

9 Dec 202312:52:58 PM

WPL 2024 Auction Live: विराट कोहली की सिस्टर टीम में भरे जाएंगे ये स्लॉट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर में कुल दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा स्लॉट भरे जाएंगे। टीम के पास कुल 3.35 करोड़ की राशी है, जो कुल 7 स्लॉट में बांटी जाएंगी।

9 Dec 202312:20:14 PM

WPL 2024 Auction: गुजरात में सबसे ज्यादा स्लॉट

गुजरात जाइंट्स में सबसे ज्यादा 10 स्लॉट भरे जाएंगे। टीम के पास 5.95 करोड़ रुपयों का बजट अभी बाकी है।

9 Dec 202311:49:27 AM

WPL 2024 Auction Live: दिल्ली के पास 3 स्लॉट

2022 उद्घाटन सीजन की रनर- अप टीम दिल्ली के 2.25 करोड़ की राशी बाकी है और टीम के पास 3 स्लाट खाली है। इन स्लॉट्स में किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

9 Dec 202310:51:38 AM

WPL 2024 Auction Live Updates: ऑक्शन के उत्साहित खिलाड़ी

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। इस ऑक्शन में पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जो 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।

9 Dec 202310:20:48 AM

WPL 2024 Auction Live: आज होगा 165 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला

डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की नीलामी आज मुंबई में होगी। इसमें 5 टीमें 165 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात होगी और किसे खरीददार नहीं मिलेगा।

9 Dec 20239:24:17 AM

WPL 2024 Auction: आज होगा ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए आज मुंबई में ऑक्शन होगा। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।