News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Yamunanagar: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, मिट्टी की डांग गिरने से आठ लोग दबे, दो बच्चों की मौके पर मौत


 यमुनानगर। ईद के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गई पांच महिला, दो बच्चे वह एक पुरुष मिट्टी की डांग गिरने से उसके भीतर दब गए। डांग गिरने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने लोगों को मिट्टी से निकला। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई।

 

एक बच्चे का ट्रॉमा में चल रहा उपचार

 

वहीं घायलों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्चे और ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिया जा रहा है। साडोरा थाना क्षेत्र के गांव रतौली में मुस्लिम समाज की पांच महिलाएं दो बच्चे में एक पुरुष शुक्रवार की सुबह के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गांव के बाहर गए हुए थे। जब वह मिट्टी खोद रहे थे तो उनके ऊपर मिट्टी की ढंग गिर गई।

मिट्टी में दबे लोगों की निकालने का प्रायस शुरू कर दिया गया

मिट्टी में दबे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसमें सातारा 55, नसरीन 35 की मौत हो गई। जबकि मसरूफ 22, प्रवेश 13, मुस्कान 5, अफसाना 42, मंजूर हसन 32,सलमा 35 घायल हो गए।

साडोरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वही घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।