Latest News मनोरंजन

Yash Chopra Foundation करेगी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद,


  • मुंबई: कोरोना के कहर ने सभी तोड़कर रख दिया है। देश में ऐसा परिस्थिती शायद ही पहले कभी आई होगी, जहां स्वास्थय से लेकर पेट भरने तक हर चीज पर मुसीबत मंडरा रहा हो। आम आदमी के जीवन को तो इस विपदा पूरी तरह तबाह कर के रख दिया है। लेकिन इन हालात में कई सक्षम लोगों ने मदद का हाथ भी बढ़ाया है। महाराष्ट्र में फिल्हाल लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मजदूरों और वर्कर्स की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। जिसके बाद अब आलम ये है कि सरकार के साथ साथ बॉलिवुड इंडस्ट्री भी आम लोगों की मदद के लिए अपने अपने तरीके से कोशिश कर रही है। एक्टर्स के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज बैनर यशराज फिल्म्स ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अब यश चोपड़ा फाउंडेशन (Yash Chopra Foundation) फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद करेगा।

बता दें आदित्य चोपड़ा ने यश चोपड़ा साथी योजना (Yash Chopra Saathi Initiative) की शुरूआत की है। इसके तहत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को अब आर्थिक मदद मिलने की बात कही गई है। इस योजना के तहत एक महीने के लिए महिलाओं, सीनियर सिटीजन को 5000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 4 लोगों के हिसाब से परिवारों को महीने भर का राशन भी दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। वो ये कि जो लोग भी फिल्म उद्योग यूनियन के सदस्य हैं, वर्तमान में बेरोजगार हैं, जिस शख्स पर एक से अधिक व्यक्ति निर्भर हैं। ऐसे लोग इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकते हैं।

योजना का लाभ पाने के लिए आपको http://yashchoprafoundation.org/ साइट पर जाना होगा और यहां अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद टीम आपसे संपर्क करेगी। इसके अलावा लोग चाहें तो 8929253131 पर भी कॉल या व्हाट्सअप मैसेज के जरिए संपर्क कर सकते हैं।