Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

zzzzzz Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की टूटी आर्थिक कमर, कई देशों ने मंहगाई बढ़ने को लेकर दी चेतावनी


 

कोलंबो (एएनआई/रायटर्स)। श्रीलंका के हालात हर रोज खराब हो रहे हैं। केबिनेट रविवार को ही इस्‍तीफा दे चुकी है और सोमवार को राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने चार नए मंत्रियों की नियुक्ति भी कर दी है। इस बीच राष्‍ट्रपति ने ये भी कहा है कि वो अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे लेकिन यदि किसी के पास बहुमत का आंकड़ा है तो वो उसको सत्‍ता सौंपने को तैयार हैं। इस बीच श्रीलंका में लगातार संकट गहराता जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से देश की आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है।

देश में जारी है धरना प्रदर्शन

देश में धरना प्रदर्शन का भी सिलसिला लगातार जारी है। श्रीलंका के इन हालातों के पीछे दरअसल सरकार के कुप्रबंधन का ही नतीजा है। श्रीलंका को विश्‍व के कई देश महंगाई बढ़ने की चेतावनी दे चुके हैं। यूरोप से लेकर एशिया तक दी गई इस चेतावनी में कहा गया है कि श्रीलंका की स्थिति बेहद खराब होने वाली है और यहां पर जीवन यापन मुश्किल होने वाला है।