देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
यात्री कृपया ध्यान दें! ट्रेन छूटने के 10 मिनट तक सीट पर नहीं पहुंचे तो हो जाएंगे बेटिकट यहां जानें- नया नियम
Post Views: 1,769 गोरखपुर। ट्रेन के छूटने के दस मिनट के अंदर अपने सीट/बर्थ पर नहीं पहुंचे तो बिना टिकट हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) के हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) में नान टर्नअप (यात्री की अनुपस्थिति) फीड (दर्ज) करने का समय निर्धारित कर दिया है। यात्री के नान टर्नअप होते ही […]
Gorakhpur: जीप की बोनट पर बैठ व्यापारी ने किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन- गिरफ्तार
Post Views: 1,276 गोरखपुर, गोरखनाथ के नकहा ओवरब्रिज पर लकड़ी व्यापारी का जीप के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले व्यापारी को पकड़ लिया। हल्का दारोगा ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने और मानव जीवन को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कराया। […]
Gorakhnath Temple Attack: उत्तर प्रदेश सरकार ने माना गोरखनाथ मंदिर पर हमला आतंकी साजिश
Post Views: 2,294 Gorakhnath temple attack रविवार को गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर मंदिर में एक व्यक्ति के घुसने के प्रयास को सरकार ने आतंकी साजिश माना है। गृह विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमले के पीछे आतंकी साजिश है। गोरखपुर,। रविवार को गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा […]




