मऊ। निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होते ही मनोज राय की अहमियत इस कदर बढ़ गयी कि फूलों का गुलदस्ता लेकर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी आज लखनऊ से मऊ पहुंचे और श्री राय के सहादतपुरा आवास पर जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने की शुभकामनाएँ दी।खुद कैबिनेट मंत्री का राजधानी से आकर श्री राय को फूलों का गुलदस्ता भेंट करना अपने आप में बहुत बङा मायने रखता है।वो इसलिए भी कि अब तक किसी निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को स्थानीय स्तर पर अब तक इस तरह का सम्मान प्राप्त नहीं हुआ था।यद्यपि कि कोई भी जिला पंचायत अध्यक्ष को यह सम्मान मिलना उसके प्रोटोकॉल में आता है।यूँ तो डीसीएसके पीजी कालेज मऊ छात्र संघ महामंत्री का चुनाव जीतने के बाद से ही मनोज राय के राजनीतिक अरमानों को पंख लग गये थे और कोपागंज का ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने खुद को राजनीति के रंग में पूरी तरह से रंग लिया था।यही वज़ह है कि एक बार उन्हें घोसी विधानसभा से भी टिकट मिला और उन्होंने राजनीति को अपने जीवन का एक हिस्सा बना लिया।आज श्री राय के हाथों में जिले की सबसे बड़ी पंचायत की बागडोर मिली है।जिससे जनपद के सर्वांगीण विकास की उम्मीदों का भी एक नया सबेरा हुआ है।देखना यह होगा कि श्री राय जिला पंचायत की चुनौतियों का सामना किस तरह से करते हुए जनपद को विकास की राह पर ले जाकर विकास पुरुष स्व. कल्पनानाथ राय और जनपदवासियों के सपनों को साकार करते हैं।
Related Articles
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, लोग हुए भावुक
Post Views: 1,473 मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी और जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि अखिलेश यादव ने पूरी की अंतिम संस्कार से पहले की विधियां समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई […]
UP : भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 4 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ! –
Post Views: 2,449 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 59 : 35 PM मैनपुरी की […]
सूर्य की किरणों से जगमग हुआ रामलला का ललाट, देखें भव्य नजारा
Post Views: 153 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]