आगरा। आगरा में बुधवार को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। दो भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आगरा के खंदौली के गांव नहर्रा में हुई। दारोगा को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। बताया जा रहा है कि दो भाइयों में आलू खुदवाने के विवाद को सुलझाने खंदौली पुलिस पहुंची थी। पुलिस एक भाई को पकड़कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान तमंचे से दरोगा को गोली मार दी गई। दारोगा के साथ मौजूद सिपाही ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह धक्का मारकर भाग निकला। दरोगा की हत्या की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। अफसर भी मौके पर पहुंचे और दबिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दारोगा प्रशांत यादव के साथ मौके पर सिपाही चंद्रसेन भी मौजूद था। छोटे भाई ने कट्टे से फायर किया और दारोगा की मौत हो गयी। दारोगा प्रशांत 2015 बैच के एसआई थे।
Related Articles
कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! पार्टी नेता के बयान से चर्चा तेज;
Post Views: 37 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी तक कन्नौज सीट से अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। इस हाईप्रोफाइल सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कन्नौज से अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरेंगे या नहीं? ये सवाल बार-बार उठ रहा है। सपा […]
यूपी के प्रतापगढ़ में दो ताजियादार भिड़े पुलिस पर भी किया पथराव घटनास्थल पर PAC तैनात
Post Views: 234 प्रतापगढ़,। मुहर्रम पर दो पक्ष शुक्रवार देर रात भिड़ गए। वहां मौके पर माहौल शांत कराने गई पुलिस पर भी पथराव हुआ। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। शीतलागंज दिलीपपुर में शुक्रवार आधी रात कके बाद अंसारी बस्ती एवं राइन बस्ती के दो ताजियादार अपने-अपने ताजिया की बनावट को लेकर आपस में भिड़ […]
कांग्रेस का 40 का फारमूला दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ा सकता है
Post Views: 258 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से दिया गया 40 का फारमूला पार्टी को कोई फायदा पहुंचाए या न पहुंचाए, विरोधी दलों की मुश्किलों में इजाफा जरूर करता दिख रहा है। वैसे कांग्रेस ने यह सियासी दांव काफी सोच-समझ कर खेला है। […]