सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चकवां गांव निवासी विनोद कुमार विन्द का 18 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बिन्द की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ज्ञातव्य है कि छ: माह पहले ही गांव में पड़ोसी से मारपीट में शनि कुमार घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में शनि कुमार की मौत हो गई। शनि कुमार की मां सरोजा देवी ने पडोसीयों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि शनि कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Related Articles
शास्त्री पुल पर नहीं चलेंगे ओवरलोड वाहन
Post Views: 1,026 पुलकी रेलिंग टूट कर गिरी नीचे, जारी हुआ दिशा निर्देश जौनपुर। लखनऊ माझी घाट मार्ग (जौनपुर से आजमगढ़ मार्ग) में गोमती नदी पर स्थित शास्त्री पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, रेलिंग टूट कर निचे गिर गयी है। भारी व ओवरलोड वाहनों को रोकने के संबंध में रूट डायवर्जन किया गया है। इलाहाबाद […]
रहस्यमय ढंगसे गायब बच्चीका मिला शव
Post Views: 987 टीन शेडमें मौसीके साथ सोई दो वर्षकी मासूम रातमें रहस्यमय ढंगसे हुई थी गायब सिकरारा। थाना क्षेत्र के लाजीपार गांव की मुस्लिम बस्ती से मंगलवार रात दो साल की बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, रात में ही सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने छानबीन की, पुलिस ने आशंका जताई कि कोई […]
हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कर बन सकेंगे डाक्टर, : पीएम मोदी
Post Views: 3,769 चंदौली/जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को निजी मेडिकल कालेजों की फीस आधी करने की बात कही। साथ ही कहा कि गरीब का बच्चा अंग्रेजी नहीं पढ़ पाता तो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कर डाक्टर बन सकेगा। पीएम मोदी गुरुवार को चंदौली और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन […]



