गोरखपुर, २७ सितंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यू.पी. सिंह का आज सुबह शहर के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय प्रो. सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित रहा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रो. सिंह के अंतिम संस्कार के समय गोरखपुर के राजघाट पर मौजूद रहेंगे। प्रो. सिंह अपने पीछे दो पुत्रों दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीके सिंह और यूपी कॉलेज के आचार्य प्रो. राजीव कृष्ण सिंह का परिवार छोड़ गए हैं। मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी प्रो. यूपी सिंह का जन्म 1 सितंबर 1933 को हुआ था। वह उन विरले लोगों में शामिल रहे जिन्हें गोरक्षपीठ के लगातार तीन पीठाधीश्वरों के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। गणित विषय के विद्वान रहे स्वर्गीय सिंह की बतौर शिक्षक पहली नियुक्ति गोरक्षपीठ के तत्कालीन पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने एमपी शिक्षा परिषद के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में की थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महंत जी ने यह महाविद्यालय दान में दे दिया तब यूपी सिंह विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक हो गए। इस विश्वविद्यालय में वह आचार्य और गणित विभाग के अध्यक्ष एवं चीफ प्राक्टर के रूप में ख्यातिलब्ध रहे। अपनी शैक्षिक सेवा यात्रा में उन्होंने बाद में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दीं। महंत दिग्विजयनाथ जी के स्मृतिशेष होने के बाद प्रो. यूपी सिंह ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में एमपी शिक्षा परिषद की सेवा की। उनकी सेवा साधना का यह अनुष्ठान वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में आजीवन जारी रहा। प्रो. यूपी सिंह का अंतिम संस्कार रविवार (28 सितंबर) को पावन राप्ती नदी के राजघाट पर दिन में 12 बजे से होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रो. सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस बीच प्रो. सिंह के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Related Articles
Breaking News : वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के उद्घाटन पर बोले अमित शाह- अब दिल्ली से कूड़े के ढेर का होगा खात्मा
Post Views: 2,561 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के उद्घाटन पर अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप सरकार केवल बाते करती है। शाह ने कहा कि पहले गंदगी साफ नहीं होती थी लेकिन अब इस कूड़े के प्लांट से 25 मेगावाट हरित ऊर्जा का […]
बिहार में हत्या कर फरार आरोपी भिखारी बनकर कर रहे थे लूट
Post Views: 1,615 गोरखपुर। बिहार में हत्या कर फरार दो आरोपित समेत पांच साधु के भेष में भिखारी बन गोरखपुर में लूट कर रहे थे। तारामंडल के यशोधरा कुंज में एक महिला से लूट के बाद रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर महिला समेत चार को पकड़ लिया है। बिहार में हत्या […]
योगी के राज में विकास की रफ्तार पर यूपी, आवास से लेकर रसोई गैस तक की योजनाओं की लें पूरी जानकारी
Post Views: 1,723 गोरखपुर। : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से प्रदेश में 55 लाख ऐसे गरीब परिवार लखपति हो गए, जिनके पास सिर ढंकने की जगह नहीं होती थी। आज उन्हें उपलब्ध कराए गए आवासों की कीमत कम से कम 10 लाख रुपये है। यूपी सीएम ने कहा […]




