एसपी ग्रामीण ने सोमवार को जंसा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शस्त्रसलामी दी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में कार्य की सराहना किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनय कुमार सिंह सोमवार को जंसा थाने पहुंचे। तैनात पुलिस कर्मियों ने सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में स्थित दफ्तर में रखे अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों से सभी रजिस्टर में अपराध अंकित होने तथा कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने में मौजूद दरोगा और पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाये और खुद शस्त्र के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद नव निर्मित बैरक व पुराने बैरक में का हाल देखा। साथ ही पुलिस कर्मियों से उनके समस्याओं के बारे में भी पूछा। कंप्यूटर कक्ष में निरीक्षण करते हुए उन्होंने आनलाइन कार्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर एसपीआरए ने सभी उपनिरीक्षको से कहा कि अपनी विवेचना समय से ईमानदारी से शीघ्र निपटायें। उन्हेंने मेस का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को खाना के गुणवत्ता की जानकारी ली।उन्होंने ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकडऩे के लिये एक अभियान चलाये।और फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। पुलिस कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क में कार्य की सराहना किया।
Related Articles
स्टेट कुश्ती में जिले के तीन पहलवानों को पदक
Post Views: 328 गोरखपुर खजनी में 10 से 13 नवंबर 2022 तक सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इसमें पहले दिन बनारस जिले के पहलवानों ने तीन मेडल्स प्राप्त किए। महिला फ्री स्टाइल 53 किलो में मानसी यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त की। 50 किलोग्राम में काजल यादव को कांस्य पदक मिला। पुरुष […]
ओवरलोड ट्रक पर अब ५० हजार लगेगा जुर्माना
Post Views: 553 बनारस में शहर-देहात सभी ऑटो सीएनजी के होंगे आरटीए की बैठक में नये प्राइवेट मार्गों पर 200 से अधिक बसों को परमिट स्वीकृत मण्डालयुक्त दीपक अग्रवाल ट्रकों के ओवरलोडिंग से सड़कों को खराब होने को गंभीरता से लेते हुए व्यापक स्तर पर ओवरलोडिंग की चेकिंग करने तथा ओवरलोड ट्रक पर ५० हजार […]
राज्यमंत्री ने एक करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य का किया शुभारम्भ
Post Views: 383 प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के कुल तीन स्थानों पर लगभग एक करोड़ की लागत से होने वाले इंटरलाकिंग कार्य का शुभारंभ किया। जिला नगरी विकास अभिकरण के अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत सिकरौल वार्ड […]