वाराणसी

एसपी ग्रामीण ने किया जंसा थाने का निरीक्षण


एसपी ग्रामीण ने सोमवार को जंसा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शस्त्रसलामी दी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क में कार्य की सराहना किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनय कुमार सिंह सोमवार को जंसा थाने पहुंचे। तैनात पुलिस कर्मियों ने सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में स्थित दफ्तर में रखे अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों से सभी रजिस्टर में अपराध अंकित होने तथा कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाने में मौजूद दरोगा और पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाये और खुद शस्त्र के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। इसके बाद नव निर्मित बैरक व पुराने बैरक में का हाल देखा। साथ ही पुलिस कर्मियों से उनके समस्याओं के बारे में भी पूछा। कंप्यूटर कक्ष में निरीक्षण करते हुए उन्होंने आनलाइन कार्य के बारे में जानकारी ली। मौके पर एसपीआरए ने सभी उपनिरीक्षको से कहा कि अपनी विवेचना समय से ईमानदारी से शीघ्र निपटायें। उन्हेंने मेस का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को खाना के गुणवत्ता की जानकारी ली।उन्होंने ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकडऩे के लिये एक अभियान चलाये।और फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। पुलिस कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क में कार्य की सराहना किया।