वाराणसी

महात्मा गांधी प्रतिमापर माल्यार्पण करने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया! जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की २८ दिसंबर को स्थापना दिवस थाए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर सोमवार की सुबह कांग्रेस जनों ने तय समय के मुताबिक चांदपुर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से पदयात्रा कर रोहनिया स्थित गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्वक माल्यार्पण करने जा रहे थे कि पुलिस प्रशासन ने चांदपुर चौराहे स्थित कांग्रेस जनों के पदयात्रा को बीच रास्ते में ही रोक दिया! सरकार के इस निंदनीय कार्यों से नाराज कांग्रेस जनों ने बीच रास्ते में ही बैठ गये और रघुपति राघव राजाराम गीत गाने के साथ महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाने लगे, बीच सड़क पर धरना दे रहे कांग्रेस जनों के प्रदर्शन से नेशनल हाईवे जाम हो गयी, कांग्रेस जनों के अडय़िल रवैए से पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गये, आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने सड़क पर धरना दे रहे ४४ कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर वाहन से पांडेपुर स्थित अस्थाई जेल भेज दिया! हालांकि कांग्रेस जनों के गिरफ्तारी के वक्त पुलिस प्रशासन से हल्की नोकझोंक भी हुईए सरकार के रवैए से नाराज कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि हम कांग्रेसी जन शांतिपूर्वक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। २८ दिसंबर के दिन ही राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी इस संदर्भ में पहले से ही प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। बावजूद इसके सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेश जनों को रोकना यह लोकतंत्र की हत्या है! इस दौरान मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष डाक्टर जितेंद्र सेठ, आनंद सिंह रिंकू, ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अभय तिवारीए राजीव कुमार गौतम, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार जैसलए जिला उपाध्यक्ष राजीव उर्फ राजू रामए जिला सचिव नीरज पांडेए डॉ एस एन सिंहए पटेल, अजय सिंह, मनीष सिंह, सुशील सिंह, अखिलेश सिंह, राम सिंगार पटेल गोपाल पटेल, घनश्याम सिंह, चक्रवर्ती पटेल इत्यादि लोग मौके पर उपस्थित रहे। गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को सायंकाल पुलिस लाइन से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।