नयी दिल्ली(आससे)। किसान सरकारसे बुधवार को वार्ताके लिए तैयार हैं लेकिन उनका कहना है कि एजेंडेके मुताबिक बातचीत हो। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि सचिव को मंगलवार को चि_ी लिखी है। चि_ी में किसानों ने सरकार के सामने चार सूत्रीय एजेंडा रखा है, जिसमें कहा गया है कि तीनों कृषि कानून रद किए जाएं। जरूरी है तो एजेंडे के मुताबिक बातचीत हो। एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी मिले। विद्युत संशोधन विधेयक 2020 वापस लिया जाए। वायु गुणवत्ता अधिनियम 2020 में संशोधन किए जाएं। इससे पहले किसानों ने सरकार की बात मानते हुए 29 दिसंबर को बातचीत करने का निर्णय लिया था। हालांकि बाद में सरकार की ओर से कहा गया कि बातचीत 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में होगी। इसबीच 40 किसान संगठनों में से एक संगठन ने सरकार के साथ बातचीत में शाामिल होने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि नए साल में अपने संघर्ष को और तेज किया जाएगा। साथ ही सरकार के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। इसलिए हमने बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।
Related Articles
जालंधर यूथ कांग्रेस में टकराव, प्रधान अंगद दत्ता पर हो सकती है कार्रवाई
Post Views: 264 जालंधर। यूथ कांग्रेस जालंधर शहरी इकाई में टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि यूथ कांग्रेस जालंधर के प्रधान अंगद दत्ता को लेकर हाईकमान सख्त फैसला ले सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसके बाद जालंधर की राजनीति में समीकरण एकदम बदल जाएंगे। अंगद दत्ता […]
Republic Day Parade 2022: उत्तर प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब
Post Views: 579 नई दिल्ली, देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकली झांकियों ने इस बार भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। अब रक्षा मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ झांकियों की सूची जारी कर दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब […]
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस बस भाई बहन की पार्टी बन कर रह गई
Post Views: 342 अंबाला/कैथल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा पहुंंचे। हरियाणा के अंबाला में पन्ना प्रमुखों की बैठक के बाद कैथल में रैली में पहुंचे। सुबह करीब साढ़े दस बजे जेपी नड्डा हेलीकाप्टर से अंबाला आए थे। इसके बाद कैथल पहुंच गए हैं। कैथल में मंच पर सीएम मनोहर लाल ने भाजपा […]