बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से 5257 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 1597 पाजिटिव व 3660 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। कोविड लेवल थ्री हास्पिटल बीएचयू में सरायनंदन, भेलूपुर निवासिनी 55 वर्षीय महिला व कृष्णदेव नगर-भेलूपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, डीडीयू हास्पिटल में संजय गांधी नगर कालोनी निवासी 84 वर्षीय पुरुष, मेरिडियन हास्पिटल में चौबेपुर निवासिनी 55 वर्षीय महिला, दीर्घायु हास्पिटल में अर्दली बाजार निवासी 79 वर्षीय पुरुष, पांडेयपुर निवासिनी 52 वर्षीय महिला व प्रेमचंद नगर कालोनी-पांडेयपुर निवासी 67 वर्षीय पुरुष, बीएचयू हास्पिटल में 70 वर्षीय पुरुष एवं सेंट्रल हास्पिटल बरेका में धर्मवीर कालोनी निवासी 64 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उधर, होम आइसोलेशन के 1381 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 50371 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 33582 स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में जिले में 16319 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। उधर, लैबाें में 7164 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।
Related Articles
दिल्ली में Randeep Hooda ने दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, नितिन गडकरी, सुरेश रैना समेत पहुंची ये हस्तियां
Post Views: 232 नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो स्टार्स रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) ने 29 नवंबर को मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें छाई रहीं, जिसमें दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए। 11 दिसंबर को कपल ने मुंबई में रिसेप्शन […]
टोक्यो में 920 COVID केस आने पर लग रही इमरजेंसी, ओलंपिक्स का क्या होगा?
Post Views: 426 जापान (Japan) कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की वजह से राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी (Tokyo Emergency) घोषित कर रहा है. ये इमरजेंसी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) के दौरान जारी रहेगी. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, सरकार ने 12 जुलाई से 22 अगस्त तक टोक्यो में इमरजेंसी लागू रखने […]
ब्राह्मणों पर विवादित बयान को लेकर अभिनेता चेतन के खिलाफ शिकायत दर्ज
Post Views: 930 बेंगलुरु. कर्नाटक ब्राह्मण विकास समिति ने अभिनेता चेतन के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के पास एक शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल यह शिकायत अभिनेता के उस ट्वीट को लेकर की गई है जिसमें वह ब्राह्मण समुदाय को लेकर अपनी बात कह रहे हैं. अभिनेता ने 6 जून को एक ट्वीट लिखा कि ब्राह्मणवाद […]