धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली।जैपुरिया का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
Post Views: 1 दुलहीपुर। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस पड़ाव, शाखा के वार्षिकोत्सव सृजन 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष सृजन की थीम संमस्कारम भारत के नैतिक मूल्य के मंचन द्वारा सनातन भारतीय संस्कृति से उत्सर्जित श्वसुधैव कुटुंबकमश् की संकल्पना से आज की नई पीढ़ी को जोडऩे एवं सनातन संस्कृति और परम्परा को […]
चंदौली।पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किया मार्च
Post Views: 4 चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। एसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास की भावना को जागृत किया। आह्वान किया कि बिना भय के निष्पक्ष मतदान […]
चंदौली। चंदौली रंग महोत्सव का आग
Post Views: 9 मुगलसराय। स्व० रंजन जायसवाल की स्मृति में अस्मिता नाट्य संस्थान चन्दौली रंग महोत्सव का आगाज सुबह लाल बहादुर शास्त्री पार्क पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार के हाथो हुआ। जहॉ पर लगभग सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज करा कर बच्चे नौजवान, बुढ़े सभी गुनगुनी धूप में इस लोकप्रिय और […]




