चंदौली ा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सदर ब्लाक परिसर में मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरे विधि विधान व धूमधाम से कुल 53 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 51 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज व 2 मुस्लिम जोड़ों का काजी ने निकाह करवाया। इस अवसर पर मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। जो गरीब व्यक्ति बेटियों की शादी के लिए चिंतित व परेशान रहते थे सरकार ने उनकी चिंता करते हुए उनके विवाह कराने की जिम्मेदारी ली। सरकार के द्वारा प्रति विवाहित जोड़ों पर कुल 51000 हजार रुपये का खर्च किया जा रहा है। अब गरीब परिवारों के मां बाप की चिंता सरकार खुद कर रही है। उनकी शादी कराने के साथ ही हर संभव मदद कर रही है। जिससे की नवदाम्पत्य जीवन खुशहाल जीवन जी सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की सम्मान विवाह के लिए सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना बनाई गयी है। जिसके तहत आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की तय शादियों को पूरी सम्मान के साथ सम्पन्न कराई जाती है। इसमें आने वाले खर्च सभी सरकारी मद से किये जाते हैं। चंदौली :५३ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्नचंदौली :५३ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्नचंदौली :५३ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
Related Articles
11 दिन से जिस जवान को तलाश रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने बिना बताए कर दिया उसका अंतिम संस्कार
Post Views: 300 चंदौली: जरा सोचिए! 11 दिनों तक पति की खोज में बदहवास होकर निकली पत्नी को अगर उसे यह पता चला जाए कि उसके पति की मौत हो गई है तो उस पर क्या गुजरेगी। ऊपर से पुलिस की लापरवाही यह कि धीना में मिले शव को अज्ञात दिखाकर अंतिम संस्कार कर दिया […]
चंदौली।नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन
Post Views: 380 चहनियां। क्षेत्र के नहरों में अधिक झाड झंखाड पटा है और पानी नदारद है। जिससे धान की रोपाई बाधित हो रही है। इन सभी समस्याओं से आजिज आकर सराय गांव के दर्जनों किसानों ने सराय नहर के पास प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग को चेतावनी दी है कि नहरो की साफ सफाई कर […]
चंदौली। बीमार बिट्टू की मदद के लिए आगे आये पूर्व विधायक
Post Views: 399 सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव निवासी दिव्यांग दंपती शिवपूजन राम और तारा देवी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बिट्टू किडनी के रोग से पीडि़त है। जिसके ईलाज व मदद के लिए सपा के मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सामने आए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक […]