चकिया। स्थानीय नगर स्थित निर्भयदास स्थित लक्ष्मी लान परिसर में शुक्रवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारी न्याज खान तथा प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव के लिए मात्र एक फार्म प्रस्तुत हुआ। तहसील अध्यक्ष के लिए विजय विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए वही महामंत्री के पद पर मोहन पाण्डेय को नियुक्त किया गया।शुक्रवार 2022 को चुनाव का आयोजन निर्भयदास के लक्ष्मी लान परिसर में चुनाव अधिकारी नियाज खान तथा प्रकाश सिंहए प्रांतीय कोषाध्यक्ष संतोष यादव तथा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की उपस्थिति में किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्तुत फार्म के अनुसार विजय विश्वकर्मा को तहसील अध्यक्ष मोहन पांडे को महामंत्री उपाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, राकेश केसरी धर्मेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव कनिष्ठ सूचना मंत्री अनुराग जायसवाल, उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, संगठन मंत्री अभिषेक कुमार, मंत्री विकास चंद्र पाण्डेय को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शीतला प्रसाद राय, गौरव श्रीवास्तव, प्रेम शंकर त्रिपाठी, लोकेश द्विवेदी, अजय जायसवाल, गोविंद प्रसाद केसरी, आशुतोष मिश्रा वैभव मिश्रा, अमित द्विवेदी अंबुज मोदनवाल दीप नारायण यादव विशाल जायसवाल सहित तमाम पत्रकार पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। सपा के सत्ता में आते ही विकास को लगेंगे पंख : सुधाकर
Post Views: 549 चंदौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा गुरुवार को जनपद के विभिन्न इलाकों के दौरे पर थे। इस दौरान जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अतिपिछड़ों को सपा से जोडऩे की मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की। इस […]
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 11,461 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]
चंदौली।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में किया भ्रमण
Post Views: 385 सकलडीहा। शांतिपूर्ण मतदान और कोरोना कफ्र्यू को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम गांवों में भ्रमण कर लोगों से नाइट कफ्र्यू का सख्ती से पालन करने की हिदायत दिया। इस दौरान डोर टू डोर गांवों में भ्रमण कर लोगों को सोशल […]