चंदौली

चंदौली। प्रबुद्घ जन सम्मान समारोह का आयोजन


चन्दौली। निजी मेडिकल कॉलेज पर सकलडीहा विधानसभा प्रबुध्द जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय व संचालन शैलेंद्र पाण्डेय कवि ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर वर्ग को लाभवन्तित की है। भाजपा सरकार ने देश मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिध्दांत पर काम कर रही है। देश मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से निशुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनों का हर वर्ग को भाजपा सरकार लाभ दे रही है सकलडीहा विधानसभा में प्रबुध्द जन के आर्शीवाद से कमल जरूर खिलेगा। सकलडीहा की जीत ऐतिहासिक जीत होगी। सकलडीहा विधानसभा में आने वाले दिनों में विकास की गंगा बहेगी। इससे पहले भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने प्रबुध्द जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित प्रबुध्द जनों ने भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय को आर्शीवाद सहित विधानसभा चुनाव में सफल होने का शुभकामना दिया। इस मौके पर राजेन्द्र पाण्डेय, किसान नेता वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, रामअधार गुप्ता, ओमकार कमलापति पाण्डेय, विनोद उपाध्याय आदि रहे।