सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में आजादी के अमृत महोत्सव पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका का उद्घाटन बीडीओ अरूण कुमार पांडेय व बीईओ अवधेश राय के द्वारा किया गया। इस दौरान बालक और बालिका वर्ग के छात्रों ने कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता में कला कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजित वालीबाल बालक वर्ग में विजेता नदरा उपविजेता नईबाजार ने जीत दर्ज किया। कबड्डी बालक वर्ग में बर्थरा खुर्द प्रथम, नईबाजार द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में विजेता तुलसी आश्रम व नईबाजार उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम प्रभुकुमार द्वितीय रोहित यादव तृतीय स्थान राधेश्याम ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रभु कुमार पहले रोहित यादव दूसरे व रोशन चौहान तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बबलू सोनकर प्रथम रिशु कुमार द्वितीय व अखिलेश यादव तृतीय रहें। 1500 मीटर दौड में बालक वर्ग में दीपक यादव प्रथम मुरारी यादव द्वितीय मनोज कुमार यादव तृतीय रहें। 3000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में धमेन्द्र यादव पहले मुरारी यादव दूसरे व आकाश राय तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र यादव, राजन यादव, राजेश यादव, अरूण रत्नाकर, जमील अहमद, जेपी रावत, देवेन्द्र यादव, आशीष सिंह, रविशंकर मौर्या, राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
Related Articles
चंदौली। डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रयास से मिला आपदा राहत राशि
Post Views: 500 सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र के साई गांव निवासी पिता पुत्र रामप्रवेश पाण्डेय व अरविंद पाण्डेय का चकिया थाना क्षेत्र में लगभग 3 महीने पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। रविवार को चन्दौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से परिवारजनों को […]
UP: अमित शाह बोले- सपा और बसपा का सूपड़ा साफ, आखिरी चरण तक भाजपा 300 सीटों के पार
Post Views: 665 चंदौली, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए अब घमासान तेज हो गया है। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंदौली जिले में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव के पांच चरणों में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। छठे और सातवें चरण […]
महाप्रबंधकने मंडलके स्टेशनोंका किया निरीक्षण
Post Views: 374 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के साथ निरीक्षण का कार्यक्रम शुरु किया। महापंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने सर्वप्रथम मंडल में स्थित भारतीय रेल के सबसे बड़े यार्ड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक […]