सकलडीहा। हौसला बुलंद चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर सिर्फ खानापूर्ति में जुटी है। मंगलवार की देर रात चोरो ने चंदौली सकलडीहा मार्ग पर भोजापुर गांव निवासी मनोज सिंह के घर में पीछे के रास्ते दरवाजा तोड़कर घुस गये। परिवार को अंदर से बंदकर जमकर लूट पाट किया। इसके अलावा घर के सामने सीताराम के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर बेखौफ होकर फरार हो गये। मनोज सिंह के घर से एक लाख 70 हजार करीब नगदी सहित तीन से चार लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर चंपत हो गये। घटना के बाद कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गयी। घंटो देर तक पीडि़त परिवार डाग स्वायड के इंतजार में सामान खेत में छोड़े रखा। लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। भोजापुर निवासी मनोज सिंह ने गांव से बाहर सकलडीहा चंदौली मार्ग पर घर बनवाया है। जहां पर फर्निचर की दुकान चलाते है। घर पर पुत्र कमल किशोर सिंह अपने पत्नी पूजा सिंह और पुत्र निहित सिंह और आदित्य सिंह के साथ एक कमरे में सोये हुए थे। वही मनोज सिंह और देवंती सिंह दूसरे कमरे में आगे सोये हुए थे। चोरों ने पीछे के रास्ते दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये। इसके बाद सभी को बाहर से उनके कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद हौसला बुलंद चोरों ने आराम से पांच अटैचीए एक बख्सा और एक झोला लेकर खेत में चले गये। आराम से करीब एक लाख 70 हजार नगदी और दो भर की सोने की चैन तीन चार सोने की अंगूठीए मंगलसूत्रए मनटिकाए पांच जोड़ी कर्णफूल सहित चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गये। इसके बाद घर के सामने सड़क उस पार सेवखर गांव निवासी सीताराम के घर से गुल्लक में रखा हजार पांच सौ लेकर फरार हो गये। सुबह चोरी की घटना देख सभी हतप्रत रह गये। चोरी और लूट की बढ़ती घटना से क्षेत्र में दहशत है। रातभर जागकर लोग पहरा देने के लिये मजबूर है। इस बाबत कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि चोरी की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
Related Articles
चंदौली। गांव के विकास में प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका – रमाशंकर
Post Views: 455 चकिया। स्थानीय नगर स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री तथा चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम प्रधानों से वार्ता की। प्रभारी मंत्री सोमवार को स्थानीय खंड विकास कार्यालय […]
चंदौली। विकास कार्यो में तेजी लाएं अधिकारी:डीएम
Post Views: 480 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की 37 बिंदु की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों अपने कार्यों में आपसी सामंजस्य बनाकर तेजी लायें। उन्होंने कहा कि किये गये विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। जिलाधिकारी ने समस्त […]
UP Election Result : पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर भाजपा आगे, पूर्वांचल में हार सकते हैं कुछ मंत्री
Post Views: 10,909 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के अब तक रुझान में भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। चुनाव से ठीक पहले हुए किसान आंदोलन के कारण पश्चिम यूपी में भाजपा को बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि रुझान इसके ठीक विपरीत दिख […]