चंदौली

चंदौली। जरुरतमंदों में महिला कांगे्रस कमेटी ने बांटा खाद्य सामग्री


मुगलसराय। शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने अपने आवास रवि नगर पर जरूरतमंद गरीब महिलाओं को आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, सरसों का तेल और एक पैकेट नमक 40 जरूरतमंद गरीब महिलाओं को अनाज का पैकेट वितरित किया शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह ने जरूरतमंद गरीब महिलाओं को संबोधन करते हुए कहा की कोरोना की दूसरी लहर न जाने कितने परिवार के लोगों को अनाथ कर दिया है। भारत के वैज्ञानिक और मीडिया के द्वारा यह सुनने को मिल रहा है कि तीसरी लहर भी आ सकती है जो बच्चों के ऊपर ज्यादा खतरनाक रहेगी इसलिए हम सभी माताओं का कर्तव्य है अपने बच्चों को सुरक्षा बच्चों की मां से अच्छा कोई नहीं कर सकता। हमारी सरकार कोविड.19 के दिशा निर्देशों के पालन के लिए नियम बना रखा है लेकिन उस नियम का पालन करना हम सभी लोगों का दायित्व है और कर्तव्य। हम अपने साथ एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दूसरों को भी कोरोना से बचने के लिए हमको हमेशा समय.समय पर सचेत करते रहें। राशन वितरण में महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती सुमन पाल,श्रीमती मन कुंवर देवी चौहान, चंदा देवी, पुष्पा देवी, रेनू कुमारी चंपा देवी, आशा देवी, शालिनी गुप्ता,मुन्नी देवी, सुशीला देवी आदि रहे।