चंदौली। पूर्व सैनिक किसानों नौजवानों के चहेता सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दो अनजान अपरचित बच्चों के लिए अपना खून देकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उन्होंने अलग ही अंदाज में मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर अंजनी सिंह बीएचयू पहुँचे बीएचयू के ही एक स्टाफ द्वारा उन्हें दो भाई बहन छोटे छोटे बच्चों से जल उज्जवल के बारे में जानकारी मिली थी की इन बच्चों को हर चौबीस दिन पर ब्लड की जरूरत पड़ती है। ब्लड बैंक जाकर स्वैच्छिक रक्तदान किया ताकि उन बच्चों या उनके जैसे किसी के जीवन के काम आए फिर सर्जिकल वार्ड जाकर विशुनपुरा निवासी रामभरोस यादव की पत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना। परिजनों से मिलकर यथा संभव मदद से साहस बंधाया इसके साथ साथ न्यूरो वार्ड में एडमिट बनारसी गोंड़ एवं उनके परिजनों से मिले। इस अवसर पर अंजनी सिंह ने कहा औरों के काम आना ही मेरी जिंदगी का असली मकसद है। हर दिन यही कोशिश करता हूँ की लोगों की मदद करके उनको खुशी पहुँचा सकूँ। आज हमारे नेता अखिलेश यादव जी का जन्मदिन भी है। हम समाजवादी है रक्तदान करके बहुत खुशी हुई। साथ में बल्लू यादव, सदानंद खरवार, सुंदर बिंद, अजय और दीपक सिंह मौजूद रहे
Related Articles
चंदौली। भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत
Post Views: 434 चन्दौली। युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा सेक्टर संयोजक शहाबगंज अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर शहाबगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत एवम माल्यार्पण किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि […]
चंदौली।धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा निकाय चुनाव
Post Views: 435 मुगलसराय। निकाय का चुनाव में प्रत्याशियों को भीतर घातीयों को भी लेकर चिंता है जो प्राय: सभी दल में मिल सकते हैं। स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रदेश के नगर पालिका में अपना प्रमुख स्थान रखता है लेकिन जाम की समस्या को लेकर आज तक नगर पालिका परिषद एक मास्टर प्लान बनाकर नागरिकों […]
चंदौली। मजदूर बहुल्य क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार
Post Views: 394 दुलहीपुर। बुनकर मजदूर बाहूल्य क्षेत्र में एक बार फिर त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर राजनित सबाब पर है, आर्थिक रूप से मजबूत लोग विकास की गंगा बहाने का दावा करने के साथ ही अपने तरीके से लुभाने के लिए लगे हुए हंै वहीं आर्थिक रूप से कमजोर बुनकर मजदूर विकास करने के मुद्देपर […]