चन्दौली। निजी मेडिकल कॉलेज पर सकलडीहा विधानसभा प्रबुध्द जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पाण्डेय व संचालन शैलेंद्र पाण्डेय कवि ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर वर्ग को लाभवन्तित की है। भाजपा सरकार ने देश मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिध्दांत पर काम कर रही है। देश मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से निशुल्क गैस कनेक्शन आदि योजनों का हर वर्ग को भाजपा सरकार लाभ दे रही है सकलडीहा विधानसभा में प्रबुध्द जन के आर्शीवाद से कमल जरूर खिलेगा। सकलडीहा की जीत ऐतिहासिक जीत होगी। सकलडीहा विधानसभा में आने वाले दिनों में विकास की गंगा बहेगी। इससे पहले भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने प्रबुध्द जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित प्रबुध्द जनों ने भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय को आर्शीवाद सहित विधानसभा चुनाव में सफल होने का शुभकामना दिया। इस मौके पर राजेन्द्र पाण्डेय, किसान नेता वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, रामअधार गुप्ता, ओमकार कमलापति पाण्डेय, विनोद उपाध्याय आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।परिवार के सहयोग के लिए श्री सेवा सामाजिक संस्था आयी आगे
Post Views: 594 अलीनगर। सोशल मीडिया पर प्रधान प्रजापति के आर्थिक सहयोग के पोस्ट वायरल होने पर श्री सेवा सामाजिक संस्था डीडीयू नगर ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रधान प्रजापति के घर जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत होने के उपरांत उनको 15 दिन के लिए खाद्य सामग्री देने के साथ ही संभव मदद […]
चंदौली। दीर्घायु होने की कामना के साथ मना प्रधानमंत्रीका ७१वां जन्मदिन
Post Views: 456 शुक्रवार को सतपोखरी के एक मैरिज लॉन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 71 वें जन्मदिन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने बड़े धूम.धाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सैयदराजा व इकबाल अहमद राजू हवारी महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से […]
चंदौली।तीन सौ के पार, भाजपा की बनेगी सरकार:अमित
Post Views: 333 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा में कमल- खिलाने के लिए बलुआ स्थित बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान पर बुधवार को आए भारत के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को विजयी बनाने के लिए जोशीले संबोधन से मतदाताओं को खूब रिझाया। गृह मंत्री अमित शाह ने सपा बसपा कांग्रेस की चुटकी […]