चंदौली। नियामताबाद सेक्टर.5 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनी है। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र के साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबिता यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आधा आबादी की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव आते-आते सपा के पास महिलाओं कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज होगी। जो अबकी बार महिला वोटरों को प्रेरित करने साथ ही पार्टी से जोडऩे का काम करेगी। कहा कि इस निरंतरता को बनाए रखने का भरपूर प्रयास होगा। ताकि संगठन का विस्तार जारी रहे। गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि संगठन से नए पदाधिकारियों को जोड़कर इकाई गठन की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। ताकि संगठन पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में सहयोग करे।
Related Articles
चंदौली। किसानों का उत्थान भाषण में अधिक धरातल पर कम
Post Views: 699 चंदौली। विधान सभा का चुनाव हो या लोकसभा चुनाव विभिन्न पार्टियों के चुनावी भाषण के दौरान किसानों का उत्थान जबान पर जरूर होता है लेकिन आखिर क्या कारण है कि किसानों का उत्थान जबानों पर अधिक और धरातल पर कम दिखाई पड़ता है। सोमवार को किसानों के विभिन्न संगठन अपने साथ वादा […]
चंदौली।कानूनी सहायता के उपलब्धता की दी जानकारी
Post Views: 270 चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मां खण्डवारी विधि कालेज चहनियां में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय संदीप कुमार मां खण्डवारी विधि कालेज चहनियां चंदौली के प्राचार्य रवि कुमार श्रीवास्तव, पैनल […]
चंदौली। अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी मेरी सहेली टीम
Post Views: 483 मुगलसराय। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम अब स्टेशन के साथ साथ यार्ड में होने वाले अपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम लगाएंगी । साथ ही गरीब औरतें, बच्चे जो यार्ड में आकर और अपनी जान जोखिम में डालकर चलती खाली कोयला गाडिय़ों से यदा कदा कोयला उतारने वालो पर भी लगाम लगाएंगी। वरीय […]