चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं श्रीमान जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली श्री सुनील कुमार के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को पं0 कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चन्दौली परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एक शिविर का आयोजन किया गया। पूर्णकालिक सचिव श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ला द्वारा उपस्थित युवको को बताया गया कि देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। स्वामी विवेकानन्द आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत है और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रतिवर्ष केंन्द्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानन्द जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते है। स्वामी विवेकानन्द के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उध्दरण हमेशा युवाओं के लिए प्ररणा का स्रोत रहे है। इसी दिन प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ.साथ राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है।
Related Articles
चंदौली। रोजगार, खुशहाली भाजपा की प्राथमिकता
Post Views: 480 चंदौली। जनपद में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकडऩा शुरु कर दिया है। प्राय: सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम लगने लगा है। इसी क्रम में रविवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील सिंह के […]
चंदौली :धान क्रय केन्द्र का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
Post Views: 227 चन्दौली। राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री द्वारा नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गई। मंत्री द्वारा धान विक्रय कर रहे किसानों […]
UP ” निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बढ़त आजम के गढ़ में भी BJP गठबंधन के प्रत्याशी को मिली जीत
Post Views: 2,438 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 11 : 23 PM पीलीभीत : […]