चंदौली। वर्तमान सरकार के वित्तीय वजट में माध्यमिक शिक्षा में सत्तर से अस्सी प्रतिशत की भागीदारी निभाने वाले वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नाम भी ले नहीं रही। जबकि नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, हम वित्तविहीन पैंतीस वर्ष से पपीहा की भांति आस लगाए बैठे हैं। उक्त बातें वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं वर्तमान सरकार के नारे को देखते हुए कुछ विश्वास कुछ आस जगा था। अफसोस के साथ कहने के लिए मजबूर हूं कि भारत वर्ष में नंबर वन पर उत्तर प्रदेश सरकार गिनी जा रही है। अच्छाई बहुत ही गिनाते हैं लोग लेकिन आज लगभग चार लाख शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कुशल क्षेम पूछने वाला कोई नहीं कोरोना वायरस के समय खोज खोज राशन बांटा गया जो आज भी बांटा जा रहा है लेकिन अफसोस है कि वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आज तक एक रोटी की व्यवस्था नहीं हुई। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से प्रार्थना करते हैं कि 2023 में एक दो रोटी की व्यवस्था करने की कृपा करें हम श्राप तो दे नहीं सकते आशीर्वाद देना ही हमारी पहचान है। आशीर्वाद जरूर देंगे अगर हमारी सेवा को सुरक्षित करते हुए हमारे लिए रोटी की व्यवस्था कर देंगे।
Related Articles
चन्दौली। बाबा कीनाराम मठ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
Post Views: 554 चहनियां। लक्ष्मणगढ़ से रामगढ वाया रईया मुख्य मार्ग जो बाबा कीनाराम मठ जाता है वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्य मार्ग पहले से ही क्षतिग्रस्त था ऊपर से बारिश हो जाने से क्षतिग्रस्त मार्ग के गढ्ढो में पानी भर गया है। जिससे लोग फिसलकर घायल हो रहे है। रईया के […]
चंदौली।शिक्षा समाज का आईना:चेतनारायण
Post Views: 192 चहनियां। बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ चंदौली के प्रांगण में शुक्रवार को दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में दो दर्जन अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस […]
चंदौली।प्री लिटिगेशन के आयोजन को लेकर बैठक
Post Views: 302 चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली सुनील कुमार चतुर्थ के अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक आहूत की गई जिसमें स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष योगेश नारायण सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार राजीव कमल पांडेय, नरेंद्र कुमार झा मोटर […]