चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य से समस्त कार्यदायी विभाग को अवगत कराते हुये अग्रिम मृदा कार्य की प्रगति उपलब्ध कराने हेतु अपेक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक तालाबों पर या जहाँ पानी की उपलब्धता हो। परन्तु बाढ़ क्षेत्र न हो वहाँ रोपण का कार्य किया जाय तथा अमृत सरोवर हेतु चयनित स्थलों पर 50 से 100 पौधे अवश्य लगाये जाये तथा सभी सरकारी कार्यालयों/परिसरों में छायादार वृक्षों का रोपण किया जाय। बताया कि जनपद में 2568488 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। पर्यावरण विभाग को 351582 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 1313480, राजस्व विभाग 149520ए पंचायती राज विभाग 149520ए आवास विकास 6020, औद्योगिक विकास विभाग 4200, नगर विकास विभाग 19740, लोक निर्माण विभाग 10640, रेशम विभाग 27590, कृषि विभाग 251660, उच्च शिक्षा विभागए 20300ए उद्यान विभाग 165696, पुलिस विभाग 7000 सहित अन्य विकास को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत वन अमृत महोत्सव उद्यान हेतु जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन की प्रगति सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ नियंत्रण हेतु बाढ़ चौकियों की स्थापना से संबंधित स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। भूसा, पानी, दवा राहत सामग्री सहित बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखने हेतु आवश्यक प्रबंध हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, बायो मेडिकल के निस्तारण पर चर्चा किया गया।
Related Articles
चंदौली। सेना भर्ती को लेकर रक्षा मंत्री से मिले सुशील
Post Views: 342 चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सेना भर्ती की मांग को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चंदौली के चकिया में बन रहे सीआरपीएफ कैम्प के निर्माण को मुकम्मल किए जाने को लेकर बातचीत की। इस दौरान रक्षामंत्री ने विधायक सुशील सिंह को सेना भर्ती के लिए अधिकारियों […]
चंदौली।चेयरमैन ने लिया राजकीय महिला चिकित्सालय को गोद
Post Views: 451 मुगलसराय। चेयरमैन संतोष खरवार ने राजकीय महिला चिकित्सालय पीपी सेंटर को भाजपा के सेवा ही संगठन के तहत गोद लिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय परिसर में टिनशेड खराब पड़े हैं। हैंडपंप की मरम्मत, आक्सीजन मशीन एक पखवाड़े के भीतर मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र प्रभारी से मिलकर कहा कि शासन […]
चंदौली।डीडीयू मंडल द्वारा अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 252 मुगलसराय। डीडीयू मंडल द्वारा पूर्व मध्य रेल अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा गुरुवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ यूरोपियन कॉलोनी स्थित मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल बाकले ग्राउंड पर किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उद्घाटन मैच की टीमों […]