सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को महाविद्यालय और जिला शिक्षक संघ का चुनाव सर्व सम्मति से कराया गया। जिसमें सकलडीहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा० शमीम राईन और महामंत्री डा० इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पदो पर निर्विरोध चयन किया गया। अंत में शिक्षकों की नई कार्यकारिणी द्वारा सेवानिवृत्त डा० शिव सहाय सिंह यादव और डा० विजय पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही दो अन्य शिक्षकों का प्राचार्य पद पर चयन होने पर बधाई दी। सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा० प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय शिक्षक संघ और जिला शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष के लिये डा० शमीम राईन के नाम प्रस्ताव आने पर सर्व सम्मत से चुन लिया गया। इसी प्रकार महामंत्री के लिये डा० इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष यज्ञनाथ पांडेय, संयुक्त मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामलाल यादव को चुना गया। नई कार्यकारिणी के सदस्य डा० विजेन्द्र सिंह एवं डा० रजनीश कुंवर को उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य पद पर चयन किये जाने पर बधाई दिया । इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने पर प्रोफेसर डा० विजय पांडेय और प्रोफेसर डा० शिव सहाय यादव को नई कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में महिला शक्ति मिशन के तहत डा० सीता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा० इन्द्रदेव सिंह, डा०उदय शंकर झा, डा० अरुण उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिलायी शपथ
Post Views: 422 चहनियां। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक और बीडीओ संतीश चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी […]
चंदौली। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन
Post Views: 320 चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं श्रीमान जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली श्री सुनील कुमार के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को पं0 कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चन्दौली परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के […]
चंदौली।सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Post Views: 247 मुगलसराय। अमरनाथ जायसवाल मोनू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बाइक रैली निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर एवं वार्ड के सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए और मुग़लसराय बाज़ार सहित अलीनगर एवं विभिन्न वार्डों में रैली करते हुए चकिया चौराहें पर पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद जी के प्रतिमा […]