चंदौली। सीडीओ अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूजल सप्ताह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान भूजल के विवेकपूर्ण ढंग से दोहन को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई। अभियान चलाकर लोगों को भूजल संरक्षण के बाबत जागरूक करने पर विचार किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि भूजल का अंधाधुंध दोहन हो रहा है जिससे भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में अभियान चलाकर लोगों को भूजल के विवेकपूर्ण दोहन के लिए जागरूक किया जाए। जलनिगम, सिंचाई, भूजल विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्हें जरूरत के मुताबिक ही भूजल के दोहन के लिए प्रेरित किया जाए। जल के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। कहा कि अधिकारी भ्रमण के दौरान ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो जरूरत से अधिक भूजल का दोहन कर रहे हैं। वहीं बेवजह पानी की बर्बादी भी रुकनी चाहिए। हर हाल में भूजल का दोहन रोकना होगा। तभी जनजीवन सुरक्षित रहेगा। डीडीओ पदमकांत शुक्ला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रामजी, सहायक अभियंता भूजल विभाग राहुल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम हेमंत सिंह, जल मित्र विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।शिक्षक संघ ने बीएसए का किया स्वागत
Post Views: 457 चंदौली। कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत बुके देकर तथा माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत करने वाली टीम मे रामइच्छा सिंह, सच्चिदानन्द पाण्डेय, उपेन्द्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, आनन्द सिंह, […]
चंदौली।प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने राजेश
Post Views: 390 चहनियां। चहनियां स्थित ब्लाक सभागार में प्रधान संघ की एक बैठक बुधवार को अपराह्न सम्पन्न हुई । जिसमें चहनियां ब्लाक प्रधान संघ का संगठन पर विचार विमर्श किया गया। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सन्तोष यादव की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू हुई। प्रधानों की सर्वसम्मति से राजेश यादव प्रधान हसनपुर […]
चंदौली।किसानों का भुगतान करने में शासन-प्रशासन नाकाम:मनोज
Post Views: 2,274 चंदौली। धान खरीद को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। उन्होंने खरीद को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए। सिवान में धान की कटाई कार्य में लगे सपा नेता मनोज डब्लू ने कहा कि सरकार किसानों को पग-पग पर छल रही […]