चकिया। विकासखंड के मुजफ्फरपुर निवासी चंदन गुप्ता ने खेती के मायने बदल दिऐ। सर्दी के मौसम में सब्जियों फसलें की बेहतरी उगा रहे हैं। शिमला मिर्च का बेहन डालने का सही समय 15 सितंबर से 15 अक्टूबर है। एक माह में बेहन तैयार हो जाती है। इन दिनों शिमला मिर्च व गोभी की खेती पर खूब रंगत आ रही है। जबकि सामान्य तौर पर शिमला मिर्च की फसल गर्मी के मौसम में तैयार की जाती है। इन दिनों उन्होंने 5 बिस्सा शिमला मिर्च 2 बीघा में गोभी खेती किए है। चंदन गुप्ता ने 2015 में एक एकड़ से सब्जी की खेती शुरुआत किए थे। खास बात यह है कि इन सब्जियों में रासायनिक खाद की मात्रा न के बराबर होती है। वही किसान चंदन गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए परंपरागत खेती से गुजारा संभव ही नहीं है। कुछ अलग करना होगा। इसीलिए उन्होंने शिमला मिर्च उगानी शुरू कर दी। वह भी आफ सीजन में। क्योंकि आफ सीजन में दाम अच्छे मिल जाते हैं। बातचीत के दौरान कहा कि हम तीन सगे भाई हैं जो सब्जी की खेती कर अपने घर का खर्चा चलाते हैं वहीं चंदन गुप्ता अपने लड़के को सब्जी की खेती से ही उसे पढ़ा.लिखा कर इंजीनियर बनाया है। हम लोग हरी सब्जी से साल में लाखों रुपए का आय हो जाता है। शुरुआती दौर मे प्याज आलू टमाटर भिंडी गोभी व खीरे की खेती की। गत वर्ष परोरा की फसल भी उगाई। अच्छा लाभ मिला। कृषि क्षेत्र में किसान चंदन गुप्ता को कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे द्वारा सम्मानित भी किया गया है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे ने बताया कि शिमला मिर्च में पोशक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। सब्जी के साथ.साथ इसे सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है।
Related Articles
चंदौली।महाशिवरात्रि पर सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद
Post Views: 223 सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। गुरुवार को इन्ही तैयारियों का जायजा लेने एसडीएम मनोज पाठक व सीओ राजेश कुमार राय पहुँचे। इस दौरान अफसरों ने बैरकेटिंग, साफ.सफाई, पुलिस ड्यूटी सहित अन्य तैयारियों के सम्बंध में जानकारी ली। विदित है […]
चंदौली। महात्मा गांधी के चिट्टियों को नीलाम करने को विवश परिवार
Post Views: 545 पड़ाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्राकृतिक उपचार में ही विश्वास रखते थे उनके निजी वैद्य स्वर्गीय राम नारायण दुबे हुआ करते थे जो वाराणसी जनपद के चौबेपुर मे स्थित प्राकृतिक आयोग आश्रम के सदस्य थे और लोगों का प्राकृतिक उपचार किया करते थे। उन्होंने प्राकृतिक उपचार पर किए गए इलाज पर कई किताबें […]
चन्दौली।नागपंचमी के दिन परमपूज्य बाबा अवधूत भगवान राम के विचार
Post Views: 358 मुगलसराय। आदरणीय माताएं एवं प्रिय धर्म बंधुओं की इस पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर अपने स्वजनों से मना करता हूं एक मैं अपने मे निय मगनता सा होता है एक नए चेतना जगता है और चेतना की भी एक शक्ति का ही रूप है उसी में चेतना के लिए बार बार […]