सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने गोंद लिया है। इसके बाद भी सीएचसी पर वैक्सीन का अभाव है। तीन दिन बाद सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे वैक्सीन समाप्त हो गया। इसकी जानकारी होते ही लाइन में लगे युवाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसते हुए लौट गये। वही सीएचसी प्रशासन ने बताया कि पांच सौ डोज आया था। जो कि पूरा लगाया गया। कोरोना महामारी से निजात पाने के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से 18 प्लस के युवाओं को वैक्सीन का डोज लगाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिये युवाओं में जागरूकता बड़ा। है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज नही मिलने पर परेशानी हो रही है। जबकि सीएचसी को केन्द्रीय मंत्री व सांसद ने गोंद लिया है। सोमवार को सवा तीन बजे के बाद वैक्सीन का डोज समाप्त होने पर लाइन में लगे युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित युवकों ने स्वास्थ्य विभाग को कोसते पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग किया। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा० संजय यादव ने बताया कि वैक्सीन की कमी नही है। पांच सौ डोज प्राप्त हुआ था। जो सभी को लगाया गया है। कल पुन: आने पर टीकाकरण किया जायेगा।
Related Articles
चंदौली। स्वस्थ जीवन के लिए योग जरुरी:संजय
Post Views: 320 चंदौली। अभिषेक नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में आठवां अतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन डा संजय कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ व फायदेमंद होता है। योग शरीर को स्वस्थ रखता […]
चंदौली। प्रमुख सचिव ने विकास कार्यो का किया समीक्षा
Post Views: 338 चंदौली। प्रमुख सचिव समाज कल्याण व जनपद के नोडल अधिकारी डा० हरिओम बुधवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा माह अगस्त में की गई समीक्षा बैठक के कार्यवृत्ति व निर्देशों के अनुपालन की स्थिति को […]
सही आंकड़ेसे विकासमें आयेगी तेजी-डाक्टर राजीव
Post Views: 374 नीति आयोग उपाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक चंदौली। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार का गुरुवार को जनपद दौरा संपन्न हुआ। आकांक्षी जनपद की नीति आयोग के द्वारा निर्धारित संकेतकों की समीक्षा बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा नीति आयोग […]